छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष करेंगे पेंड्रा-मरवाही का दौरा, उपचुनाव के लिए रणनीति पर होगा मंथन

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष करेंगे पेंड्रा-मरवाही का दौरा, उपचुनाव के लिए रणनीति पर होगा मंथन

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष करेंगे पेंड्रा-मरवाही का दौरा, उपचुनाव के लिए रणनीति पर होगा मंथन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: August 17, 2020 4:38 am IST

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन से खाली हुई मरवाही विधानसभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों दलों की निगाह लगी हुई है। उपचुनाव के लिए बीजेपी अपना प्रचार अभियान सोमवार 17 अगस्त से शुरू करने जा रहा है। आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय पेंड्रा-मरवाही के दौरे पर रहेंगे।

ये भी पढ़ें- खूंटाघाट बांध में फंसे युवक को किया गया एयरलिफ्ट, IBC 24 की रंग लाई…

इस दौरान विष्णुदेव साय पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे और चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे। विष्णुदेव साय सोमवार को बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन पहुंचेंगे और स्थानीय नेताओं से चर्चा के बाद 11 बजे पेंड्रा के लिए प्रस्थान करेंगे।

ये भी पढ़ें- संघ प्रमुख मोहन भागवत रायपुर से नागपुर के लिए रवाना, महत्वपूर्ण मुद…

वे एक बजे पेंड्रा पहुंचकर दो घंटे तक पेंड्रा ग्रामीण और सेमरा मंडल इकाइयों की संयुक्त बैठक लेंगे। मीडिया से चर्चा के बाद साय मरवाही के लिए प्रस्थान करेंगे। विष्णुदेव साय साढ़े चार से छह बजे तक मरवाही उत्तर और मरवाही दक्षिण मंडल इकाइयों की संयुक्त बैठक लेंगे। इस दौरान वे जिला पदाधिकारियों और मंडल पदाधिकारियों से संवाद करेंगे और चुनावी तैयारी का जायजा लेंगे।


लेखक के बारे में