छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश में ठंड का कहर, कहीं कोहरा तो कहीं जमी बर्फ की चादर, मौसम विभाग ने कहा- अभी नहीं मिलेगी राहत

छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश में ठंड का कहर, कहीं कोहरा तो कहीं जमी बर्फ की चादर, मौसम विभाग ने कहा- अभी नहीं मिलेगी राहत

छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश में ठंड का कहर, कहीं कोहरा तो कहीं जमी बर्फ की चादर, मौसम विभाग ने कहा- अभी नहीं मिलेगी राहत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: December 23, 2020 2:38 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में दक्षिण पूर्वी हवाओं के चलते मौसम में बदलाव दर्ज किया गया है। जिसके चलते कई जिलों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अभी अनुमान के मुताबिक 3 दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

Read More News: ‘विशेष अभियान पदक’ से सम्मानित होंगे ये 39 पुलिस अधिकारी, केंद्रीय गृह मंत्री ने की 

लेकिन मौसम विभाग का ये भी अनुमान है कि नए साल में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता। बात करें तापमान की तो भोपाल में न्यूनतम तापमान 8.4, इंदौर में 9.6, जबलपुर में 6.5 डिग्री दर्ज किया गाया। तो वहीं ग्वालियर में 7.4 डिग्री तापमान दर्ज किय़ा गया है। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 3.0 डिग्री और उमरिया में 4.1 डिग्री दर्ज किया गया।

Read More News:टीम इंडिया के युवा गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने धनाश्री के साथ लिए सात फेरे, बंधे शादी के पवित्र बंधन में

छत्तीसगढ़ का मौसम

प्रदेश में मौसम के हाल की बात करें तो आज लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत शायद ना मिले। लेकिन आने वाले दिनों में प्रदेशवासियों को कड़ाके की ठंड से राहत जरुर मिलेगी। दरअसल राज्य में उत्तर से आने वाली शुष्क ठंडी हवाओं के दिशा में परिवर्तन होने के साथ अब प्रदेश के उत्तरी इलाके के जिलों के न्यूनतम तापमान में वृध्दि होने के आसार बनते दिखाई दे रहे हैं और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ ही ठंड से राहत मिलना शुरु हो जाएगी। इसके लिए दो से तीन दिन का इंतजार लोगों को करना होगा।

Read More News: कल से 7 दिनों तक पूरे देश में रहेगा लॉकडाउन, भारत के पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री ने जारी किया निर्देश

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। आज बिलासपुर और सरगुजा संभाग में शीतलहर की चलने की संभावना जताई जा रही है। शीतलहर को देखते हुए मौसम विभाग की ओऱ से चेतावनी भी जारी की गई है।

Read More News:रायपुर नगर निगम ने 59 बकायेदारों से 10 दिन के भीतर वसूले 2 करोड़ से अधिक, 24 दिसंबर को होगी मेयर इन 

इसके पहले बीते दिन भी दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में शीतलहर चली। पहले की तरह अब भी अंबिकापुर ही 6.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा और शीतलहर की चपेट में है। आज राजधानी रायपुर में मौसम के मिजाज की बात करें तो तो मौसम शुष्क रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Read More News: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 13 कोरोना मरीजों की मौत, 1380 नए


लेखक के बारे में