छत्तीसगढ़ के एक और जिले में धारा 144 लागू, पर्यटन स्थलों को किया गया बंद, निर्देश जारी
छत्तीसगढ़ के एक और जिले में धारा 144 लागू, पर्यटन स्थलों को किया गया बंद, निर्देश जारी
दंतेवाड़ा: प्रदेश में कोरोना के केस थम नहीं रहे हैं। हर दिन संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होने से राज्य सरकार की चिंता बढ़ गई है। दूसरी ओर जिला प्रशासन अब कोरोना के प्रभाव को देखते हुए पहले की तरह सख्ती बरत रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि दंतेवाड़ा जिले में धारा 144 लागू कर दिया गया है। इस संबंध में जिला कलेक्टर दीपक सोनी ने आदेश जारी कर दिया है।
इन जिलों में धारा 144 लागू
मुंगेली, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़, गौरेला-मरवाही-पेंड्रा, कोंडागांव, नारायणपुर, कोरबा, जशपुर, रायपुर, सूरजपुर, कवर्धा, कोरिया और अब दंतेवाड़ा जिले में धारा 144 लागू कर दिया गया है। धारा 144 लागू होने के बाद अब सार्वजनिक स्थानों पर पांच से अधिक लोग एक साथ खड़े नहीं हो सकेंगे। साथ ही मास्क नहीं लगाने वालों पर 500 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा।
लगी पाबंदी
होली व रमजान के साथ ही अन्य कार्यक्रमों में शारीरिक दूरी का पालन के साथ ही जुलूस, धरना प्रदर्शन व समारोह पर प्रतिबंध लगा दिया है।
प्रदेश में आज 22 मरीजों की मौत
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बुधवार को प्रदेश में 2668 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे और 570 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं दूसरी ओर 22 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 4048 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।
Read More: सरकारी अस्पताल के ICU में महिला मरीज को वार्ड बॉय लगा रहा था टांके, डॉक्टर भी थे मौजूद
2668 नए मरीजों की पुष्टि के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 34 हजार 778 संक्रमित हो गई है। वहीं अब तक 3 लाख 15 हजार 423 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 15307 हो गई है।
Read More: इंग्लैंड ने दूसरा वनडे जीतकर जाहिर किए इरादे, भारत के लिए आसान नहीं होगी वनडे सीरीज

Facebook


