छत्तीसगढ़ को जल्द होगी रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति ! केंद्रीय मंत्री ने राज्यपाल को दिया आश्वासन

छत्तीसगढ़ को जल्द होगी रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति ! केंद्रीय मंत्री ने राज्यपाल को दिया आश्वासन

छत्तीसगढ़ को जल्द होगी रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति ! केंद्रीय मंत्री ने राज्यपाल को दिया आश्वासन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: April 11, 2021 4:24 pm IST

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर चर्चा की है।
read more: रायपुर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीज, 6 नए कंटेनमेंट जोन और बनाए गए

राज्पाल अनुसुइया उइके ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में रेमडेसिविर दवा की आपूर्ति ना होने और इसकी डिमांड बढ़ने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से चर्चा की है।

भी पढ़ें:चौथे चरण के मतदान के बीच हिंसा, सुरक्षाबलों की फायर…

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने राज्पाल अनुसुइया उइके से कहा है कि छत्तीसगढ़ को जल्द ही रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति होगी।

read more: विधायक शकुंतला साहू के कोरोना टीका लगवाने पर पूर्व मंत्री अजय चंद्र..

बता दें कि  रेमडेसिविर इंजेक्शन के एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया गया है। रेमडेसिविर इंजेक्शन के एक्सपोर्ट पर बैन की मांग सबसे पहले इंदौर से उठी थी ।

read more: किसानों को 5 हजार 900 करोड़ के ब्याज मुक्त ऋण वितरण का लक्ष्य, लोकवाणी में सीएम भूपेश ने और क्या ब…

कृष्णमुरारी मोघे और सुमित्रा महाजन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन से चर्चा कर इस इंजेक्शन के एक्सपोर्ट को रोके जाने की मांग की थी ।

read more: विधायक शकुंतला साहू के कोरोना टीका लगवाने पर पूर्व मंत्री अजय चंद्र…

केंद्र सरकार ने रेमडेसिविर इंजेक्शन के एक्सपोर्ट पर आगामी आदेश तक बैन लगा दिया है।

read more: रायपुर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीज, 6 नए कंटेनमेंट जोन और बनाए गए
बता दें कि छत्तीसगढ़ समेत मध्यप्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की भारी किल्लत हो गई है। मेडिकल स्टोर में रेमडेसिविर दवा मिल नहीं रही। लोग एक मेडिकल से दूसरे मेडिकल में चक्कर लगा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर रेमडेसिविर इंजेक्शन की जमकर कालाबाजारी हो रही है। एक डोज के 20 हजार तक वसूले जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जबलपुर से सामने आया है, जहां मेडिकल स्टोर्स संचालक रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते रंगे हाथों पकड़ाया है। प्रशासन की टीम ने मेडिकल को सील कर दिया है।


लेखक के बारे में