आज पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, ग्रामीण और शहरी विकास के लिए भूपेश सरकार ला सकती है कई योजनाएं

Chief Minister Bhupesh Baghel will present the budget 2022-23 of Chhattisgarh today: बजट से हर वर्ग के लोगों को काफी उम्मीदें हैं

आज पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, ग्रामीण और शहरी विकास के लिए भूपेश सरकार ला सकती है कई योजनाएं
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: March 9, 2022 8:39 am IST

Cg budget live hindi News रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर साढ़े 12 बजे विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेंगे। वित्त मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चौथी बार बजट पेश करेंगे। राज्य सरकार के बजट से हर वर्ग के लोगों को काफी उम्मीदें हैं। खासकर कर्मचारी और युवा वर्ग को।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

वहीं राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए कुछ नई योजनाएं इस बजट में ला सकती है। मुख्यमंत्री के बजट पेश करने से पहले प्रश्नकाल में पंचायत, उच्च शिक्षा, खेल और उद्योग विभाग से संबंधित सवाल विधायक पूछेंगे। इसके साथ मजदूरों की दो बेटियों के खाते में 20-20 हजार रुपए जमा करने की एक योजना भी बजट में प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें:  सुहागिन होने के बाद भी सिंदूर नहीं लगाती यहां की हिंदू महिलाएं, कुर्सी पर बैठने समेत ये चीज भी है प्रतिबंधित, जानें वजह


लेखक के बारे में