पूड़ी सब्जी खाने के बाद बच्चों को आने लगे चक्कर, एक दर्जन से ज्यादा अस्पताल में भर्ती
पूड़ी सब्जी खाने के बाद बच्चों को आने लगे चक्कर, एक दर्जन से ज्यादा अस्पताल में भर्ती
मुरैना। जिले के महाराजपुर इलाके के छात्रावास में पूड़ी सब्जी खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। एक के बाद एक बच्चों को उल्टी और चक्कर आने के बाद तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर घटना से हड़कंप मच गया।
Read More News: राजनीतिक पार्टियों को SC का निर्देश, 48 घंटे के भीतर वेबसाइट पर अपल…
यह मामला ज्ञानोदय संभागीय छात्रावास का है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात सभी बच्चों को खाने में पूड़ी सब्जी दिया गया था। खाना खाने के बाद अचानक बच्चों की तबीयत खराब हो गई। एक साथ करीब दर्जनभर से ज्यादा बच्चे उल्टी और चक्कर आने से बीमार पड़ गए। जिसके बाद सभी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Read More News: हाफिज सईद को जेल पाकिस्तान का पैंतरा, ब्लैक लिस्टेड होनेे से बचना है मकसद
डॉक्टरों के अनुसार फूड पॉइजनिंग की वजह से बच्चों की तबीयत खराब होना बताया। सभी बच्चों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Read More News: रेलवे फुटओवरब्रिज हादसा मामला, राज्य सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान, .

Facebook


