स्वच्छता सर्वेक्षण अवार्ड लेने कांग्रेस और बीजेपी में खींचतान, 6 मार्च को है आयोजन
स्वच्छता सर्वेक्षण अवार्ड लेने कांग्रेस और बीजेपी में खींचतान, 6 मार्च को है आयोजन
इंदौर। स्वच्छता सर्वेक्षण का अवार्ड लेने के लिए कांग्रेस और भाजपा में आपसी खीचतान शुरू हो चुकी है। दरअसल,6 मार्च को दिल्ली में स्वच्छता सर्वेक्षण रैकिंग की घोषणा के साथ अवार्ड दिया जाना है। इसका आमंत्रण भी आ चुका है। माना जा रहा है, कि इंदौर एक बार फिर से स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आने वाला है।
इंदौर को तीन अलग-अलग कैटेगरी में अवार्ड दिए जाएंगे। अब तक नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से महापौर, निगमायुक्त और कलेक्टर को आमंत्रण दिया जाता रहा है। लेकिन इस बार कलेक्टर की बजाय नेता प्रतिपक्ष को आमंत्रण दिया गया है। इसके बाद से ही भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। वहीं महापौर ने नगर निगम के उन कार्यक्रमों का बहिष्कार कर दिया है, जिसमें प्रदेश के मंत्री शिरकत कर रहे है।
यह भी पढ़ें : लंबी बीमारी के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री वी धनंजय कुमार का 67 वर्ष की आयु में निधन
महापौर का आरोप है कि जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, इंदौर नगर निगम में प्रोटोकाल का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। अधिकारियों पर दबाव बनाकर काम करवाया जा रहा है। कांग्रेस पार्षद दल हर कार्यक्रम को हाइजैक करने की कोशिश कर रहा है। महापौर का कहना है, हम मानते हैं कि कांग्रेस की प्रदेश में सरकार है, लेकिन इंदौर नगर निगम में भाजपा की जनप्रतिनिधि हैं। लिहाजा इस तरह का व्यहार नहीं होना चाहिए। इधर नेता प्रतिपक्ष का साफ तौर पर कहना है कि इंदौर सफाई में अव्वल अधिकारियों की वजह से हुआ है। मुझे आमंत्रण दिया गया है तो मैं जरुर जाउंगी।

Facebook


