सीएम भूपेश बघेल ने किया झुमका बोट क्लब परिसर स्थित फिश एक्वेरियम का लोकार्पण, बोटिंग कर मछली पकड़ने का लिया आनंद

सीएम भूपेश बघेल ने किया झुमका बोट क्लब परिसर स्थित फिश एक्वेरियम का लोकार्पण, बोटिंग कर मछली पकड़ने का लिया आनंद

सीएम भूपेश बघेल ने किया झुमका बोट क्लब परिसर स्थित फिश एक्वेरियम का लोकार्पण, बोटिंग कर मछली पकड़ने का लिया आनंद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: December 11, 2020 3:42 pm IST

रायपुरः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरिया जिले के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित रामानुज प्रताप सागर में संचालित झुमका बोट क्लब परिसर में 53 लाख रूपए की लागत से निर्मित फिश एक्वेरियम का लोकार्पण किया। कोरिया जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु झुमका सिंचाई जलाशय की परिधि में राज्य के प्रथम फिश एक्वेरियम की स्थापना की गई है, जिसकी लम्बाई 85 फीट और चौडाई 20 फीट है। लगभग 53 लाख रूपये में बन कर तैयार इस फिश एक्वेरियम में 04 बड़े एक्वेरियम बनाये गये है जिसमें 30 प्रकार की रंगीन मछलियां रखी गयी हैं जिसे देखने से लोगों का मन आनंदित होगा।

Read More: शादी के कुछ साल बाद पत्नी को तीन बार तलाक कहकर तोड़ा नाता, बच्ची को रखने से किया इंकार, दी धमकी

झुमका सिंचाई जलाशय की विशाल जलराशि के मध्य निर्मित फिश एक्वैरियम पर्यटकों को आकर्षित करती है, इसके सौंदर्य की प्रशंसा चारो तरफ हो रही है। फिश एक्वेरियम के दोनो तरफ रंगीन फौव्हारे की स्थापना की गई है, जिसका लोकार्पण आज मुख्यमंत्री ने किया है। साथ ही झुमका सिंचाई जलाशय की परिधि में नौका विहार हेतु 03 मेकेनाईज्ड स्पीड बोट एवं 04 पैडल बोट एवं झुमका जलाशय से लगे भाग को सी बीच का रूप दिया गया है एवं योगा सेन्टर बनाये गये है। जलाशय के मध्य में जेटी प्लेटफार्म के माध्यम से सेल्फी पॉइंट का निर्माण किया गया है, जो पर्यटको के आकर्षण का प्रमुख केन्द्र है।

Read More: शादी समारोह से किडनैप हुई दुल्हन की बहन, दूल्हा सहित तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, मंडप से फरार हुआ दुल्हा

इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल सहित मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बोटिंग कर मछली पकड़ने का आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों को मछली पकड़ने प्रोत्साहित किया तथा सभी मंत्रियों सहित जनप्रतिनिधियों ने मछली पकड़ते हुए खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि फिश एक्वेरियम के बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा एवं आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। मुख्यमंत्री बघेल ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत संचालित फिश एक्वेरियम परिसर में लगे केंटिन स्टाल का अवलोकन किया। जहां भेलपुरी, पानी-पुरी, मन्चुरियन, इडली, मॉलपोआ, मंगुड़ी सहित अन्य छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकता है। जिससे पर्यटक आकर्षित होंगे। इसके लिए उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया। मुख्यमं़त्री बघेल ने दोना पत्तल निर्माण, साबुन निर्माण जैसे विभिन्न स्व सहायता समूह द्वारा संचालित गतिविधियों का भी निरीक्षण किया। महिला स्व सहायता के महिलाओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने बीच पाकर खुशी जाहिर कर स्वागत एवं धन्यवाद दिया।

Read More: कांग्रेस को एक और तगड़ा झटका, पूर्व विधायक प्रताप मंडलोई ने थामा भाजपा का दामन

इस अवसर पर, प्रभारी मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत क्षेत्र के विधायक गुलाब कमरो, संसदीय सचिव एवं बैकुण्ठपुर क्षेत्र की विधायक अंबिका सिंहदेव, मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के विधायक डॉ. विनय जायसवाल, सरगुजा संभाग आयक्त सु जेनेविवा किन्डो, सरगुजा आईजी रतन लाल डांगी, कलेक्टर एसएन रौठार, पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Read More: दिन में दो बार मिल रही चाय, खीर और टमाटर सूप: दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"