सीएम भूपेश बघेल ने आदिवासी सामाजिक भवन का किया लोकार्पण, कहा- सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिए सरकार संकल्पित

सीएम भूपेश बघेल ने आदिवासी सामाजिक भवन का किया लोकार्पण, कहा- सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिए सरकार संकल्पित

सीएम भूपेश बघेल ने आदिवासी सामाजिक भवन का किया लोकार्पण, कहा- सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिए सरकार संकल्पित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: February 1, 2021 2:52 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार अनुसूचित जनजातियों के आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासियों की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हरसंभव उपाय कर रही है। मुख्यमंत्री ने आज यहां सुकमा जिला मुख्यालय में एक करोड़ 99 लाख की लागत से बने सर्व आदिवासी समाज के समाजिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने भवन परिसर में पांच लाख रुपए की लागत से बूढ़ा देव मंदिर बनाए जाने की भी घोषणा की।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने समाज प्रमुखों से की मुलाकात, सामाजिक भवन के लिए दी 20-20 लाख रुपए की स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुकमा में उद्योग मंत्री कवासी लखमा जी के प्रयासों से यह सर्व सुविधायुक्त सामाजिक भवन बनाया गया है, जो समाज के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इससे सामाजिक कार्यक्रम, शादी-विवाह सहित अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधा होगी। उन्होंने सुकमा जिले के सभी ग्राम पंचायतों में देवगुड़ी और घोटुल बनाए जाने की भी घोषणा की।

Read More: होम बेस्ड वर्कशीट के आधार पर होंगी पहली से आठवीं तक की परीक्षाएं, स्टूडेंट्स को स्कूलों द्वारा बांटी जा रही वर्कशीट

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल गतिविधियों में संलिप्तता के नाम पर निर्दोष आदिवासी, जो जेल में बन्द है, उनकी रिहाई के लिए विधिसंवत कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिटफण्ड कम्पनियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है, इन कम्पनियों में निवेश करने वाले लोगों को उनकी निवेश की गई राशि लौटाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमिहीन परिवारों को जमीन दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने सर्व आदिवासी समाज सुकमा द्वारा प्रस्तुत मांग पत्रों पर गंभीरता से कार्यवाही करने की बात कही। लोकार्पित सर्व आदिवासी समाज के समाजिक भवन में आठ वीआईपी कक्ष सहित स्टोर रूम, बैठक कक्ष का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही परिसर में 06 दुकानों का निर्माण भी किया गया है, जिनसे होने वाली आय से भवन का संधारण किया जाएगा।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन, कही ये बात

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासियों के हितैषी हैं। मुख्यमंत्री द्वारा आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लखमा ने कहा कि अनुसूचित क्षेत्र में रहने वाले सभी भूमिहीन वनवासियों को भूमि दी जाएगी। इस अवसर पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद दीपक बैज, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष पोज्जा राम मरकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Read More: स्टडी सर्किल के छात्रों से रूबरू हुए सीएम भूपेश बघेल , प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए दी शुभकामनाएं

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"