सीएम भूपेश बघेल ने किया राज्य महिला आयोग के नए कार्यालय को उद्घाटन, कहा- महिलाओं को न्याय राज्य सरकार की प्राथमिकता

सीएम भूपेश बघेल ने किया राज्य महिला आयोग के नए कार्यालय को उद्घाटन, कहा- महिलाओं को न्याय राज्य सरकार की प्राथमिकता

सीएम भूपेश बघेल ने किया राज्य महिला आयोग के नए कार्यालय को उद्घाटन, कहा- महिलाओं को न्याय राज्य सरकार की प्राथमिकता
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: March 1, 2021 3:13 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के शास्त्री चौक स्थित नवीन कार्यालय भवन का उद्घाटन आज किया। पहले आयोग कार्यालय गायत्री भवन जलविहार कॉलोनी, रायपुर में संचालित होता था। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित आमजन उपस्थित थे।

Read More: छत्तीसगढ़ बजट 2021 को समझें इन बिंदुओं में, जानिए मुख्य प्रावधान

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवीन कार्यालय भवन के लिए सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं को न्याय मिले, यह राज्य सरकार की प्राथमिकता है। राज्य सरकार गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का मंत्र लेकर आगे बढ़ रही है। महिला आयोग भी तत्परता से पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए काम कर रहा है। मुख्यमंत्री सहित महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक को एक मार्च उनके जन्मदिवस पर बधाई और शुभकामनाएं भी दी। भेंड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल ने महिलाओं को इतना अधिकार सम्पन्न बनाया है जिससे हर क्षेत्र में उनका हौसला बढ़ा है। राज्य के ऊर्जावान मुख्यमंत्री का सहयोग मिलने से महिलाएं और अधिक उत्साह से कार्य कर रही हैं। राज्य महिला आयोग में किरणमयी नायक की अध्यक्षता में कई पेंडिंग मामलों का त्वरित निराकरण किया गया है। इसके लिए महिला आयोग बधाई का पात्र है।

Read More: बजट में शहरी भूमि पर काबिज गरीबों को पट्टा देने का निर्णय, गरीब हितैषी भूपेश सरकार का जीवंत प्रमाण – घनश्याम तिवारी

अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग में जाने पर पता चला कि जितनी शक्ति छत्तीसगढ़ में महिला आयोग को मिली है, उतनी अन्य किसी राज्य में नहीं है। मुख्यमंत्री बघेल के सहयोग से प्रशासनिक अमले सहित पुलिस का सहयोग निरंतर महिला आयोग को मिल रहा है। इसके चलते छत्तीसगढ़ महिला आयोग ने पिछले 51 जनसुनवाई में 1100 प्रकरणों का निराकरण किया है। शास्त्री चौक में नए कार्यालय में स्थानांतरण से काम-काज में और गति आएगी। यहां बच्चों के देख-रेख की व्यवस्था सहित महिलाओं के लिए एक विशेष कक्ष (पिंक रूम), पक्षकारों के प्रकरणों के सुनवाई हेतु सुनवाई कक्ष, आईसीसी कमेटी का डिस्प्ले बोर्ड लगाया गया है। महिलाओं की सुविधाओं के अनुरूप कार्यालय की रूपरेखा तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सहयोग से महिलाओं के लिए शहर के बीच मे सर्वसुविधायुक्त कार्यालय मिल सका है। अब उन्हें अपनी शिकायत को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग कार्यालय पहुँचने में किसी भी प्रकार से असुविधा नहीं होगी।

Read More: नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार, दबिश देने पहुंची पुलिस पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल, 5 लड़कियां बचाई गईं

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"