सीएम भूपेश बघेल ने कबड्डी खिलाड़ी नरेन्द्र साहू की मौत पर जताया शोक, परिजनों के प्रति जताई संवेदना

सीएम भूपेश बघेल ने कबड्डी खिलाड़ी नरेन्द्र साहू की मौत पर जताया शोक, परिजनों के प्रति जताई संवेदना

सीएम भूपेश बघेल ने कबड्डी खिलाड़ी नरेन्द्र साहू की मौत पर जताया शोक, परिजनों के प्रति जताई संवेदना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: January 21, 2021 1:58 pm IST

रायपुरः कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी नरेन्द्र साहू की मौत पर प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया है। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि घटना विचलित और दुखी करने वाली है। सभी खिलाड़ियों से मेरा निवेदन है कि सुरक्षा का ध्यान रखें। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं, ईश्वर आत्मा को शांति दे।

Read More: 10वीं-12वीं बोर्ड में 23 प्रतिशत अंक लाने पर भी हो जाएंगे पास, नियमों में हुआ बदलाव? जानिए क्या है सच्चाई

बता दें कि धमतरी जिले के कुरुद इलाके के गोजी गांव में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी नरेन्द्र साहू की मौत हो गई। बताया गया कि खिलाड़ी की बारी आई तो वह सांस थाम कर विपक्षी पाले में दांव खेलने गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने मृतक को घेर लिया। मृतक दांव हारने के साथ.साथ जिदंगी की जंग भी हार गया।

Read More: दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि देने एयरपोर्ट से सीधे कब्रगाह पहुंचे मोहम्मद सिराज, कही ये बड़ी बात

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"