सीएम भूपेश बघेल ने सभी विकासखण्डों को दिए 10-10 लाख रुपए, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास के लिए 14.60 करोड़ रुपए जारी

सीएम भूपेश बघेल ने सभी विकासखण्डों को दिए 10-10 लाख रुपए, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास के लिए 14.60 करोड़ रुपए जारी

सीएम भूपेश बघेल ने सभी विकासखण्डों को दिए 10-10 लाख रुपए, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास के लिए 14.60 करोड़ रुपए जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: May 22, 2020 12:26 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए 14 करोड़ 60 लाख रुपए का आबंटन जारी किया गया है। मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रदेश के सभी 146 विकासखण्डों को 10-10 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई है। इस राशि से स्वास्थ्य विभाग की शासकीय अधोसंरचना को सुदृढ़ किया जाएगा। जीवनदीप समितियों के माध्यम से इस राशि का उपयोग किया जा सकेगा। प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण की प्रसार की संभावना को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।

Read More: पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज की बेटी ने चुपके से किया ये काम, जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृति आदेश मुख्यमंत्री सचिवालय मंत्रालय महानदी भवन से जारी किया गया है। आदेशानुसार कुल स्वीकृत राशि में से रायपुर, धमतरी, बेमेतरा, कबीरधाम, दंतेवाड़ा, बीजापुर और बिलासपुर जिले के चार-चार विकासखण्डों के लिए 40-40 लाख रुपए स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार गरियाबंद, महासमुंद, बालोद, कोण्डागांव, कोरबा और कोरिया जिले के लिए 50-50 लाख रुपए, बलौदाबाजार भाटापारा, बलरामपुर-रामानुजगंज एवं सूरजपुर जिले के लिए 60-60 लाख रूपए, दुर्ग, सुकमा, मुंगेली तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के लिए 30-30 लाख रुपए, राजनांदगांव जांजगीर-चांपा और रायगढ़ जिले के लिए 90-90 लाख रुपए, बस्तर, कांकेर और सरगुजा जिले के लिए 70-70 लाख रुपए, नारायणपुर जिले के लिए 20 लाख रुपए एवं जशपुर जिले के लिए 80 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

Read More: पूर्व सीएम कमलनाथ ने की बिजली बिल में उद्योगों को राहत देने की मांग, जनता का बिल माफ करने लिखा पत्र


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"