असम दौरे से लौटे सीएम भूपेश बघेल, कहा- बीजेपी के वादे सिर्फ जुमले हैं अब लोगों को पता चल गया, आम लोगों में उत्साह

असम दौरे से लौटे सीएम भूपेश बघेल, कहा- बीजेपी के वादे सिर्फ जुमले हैं अब लोगों को पता चल गया, आम लोगों में उत्साह

असम दौरे से लौटे सीएम भूपेश बघेल, कहा- बीजेपी के वादे सिर्फ जुमले हैं अब लोगों को पता चल गया, आम लोगों में उत्साह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: February 8, 2021 2:20 pm IST

रायपुर: दो दिवसीय असम दौरे सीएम भूपेश बघेल सोमवार शाम रायपुर लौटे। इस दौरान उन्होंने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पर मीडिया को संबोधित किया। सीएम बघेल ने कहा कि असम में 5 वर्षों में बीजेपी ने कुछ नहीं किया। असम के लोगों को पता चल गया है कि बीजेपी के वादे सिर्फ जुमले हैं। बदलाव को लेकर आम लोगों में उत्साह है।

Read More: तहसीलदार ने ठेला चालक को मारी लात, मन नहीं भरा तो भरे बाजार बना दिया मुर्गा, वायरल हुआ वीडियो

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के सीएम के श्रेय लेने की राजनीति के बयान पर भूपेश बघेल ने कहा कि मैंने तो उन्हें धन्यवाद दिया है। श्रेय लेने की राजनीतिक कहां कर रहा हूं। हमने परंपरा को तोड़ते 27 करोड़ रुपए दिया, अपनी जमीन दी, फिर बिलापुर एयरपोर्ट बना। जनता जानती है कि किसको श्रेय देना है या नहीं देना।

Read More: एक महीने में दूसरी बार टला BJP की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का दौरा, चर्चा का बाजार गर्म

अजय चंद्राकर के वायरल वीडियो को लेकर सीएम बघेल ने कहा कि भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं है। सत्ता में थे तब भी पूर्व सीएम के दूसरे बड़े नेताओं से संबंध ठीक नहीं थे, अब सब यह सतह पर आ रहा है। भाजपा जब तक इन नेताओं को हटाकर नया नेतृत्व नहीं देता है, तब तक यह लड़ाई चलती रहेगी।

Read More: PM किसान सम्मान निधि के तहत 32.91 लाख अयोग्य किसानों को मिला पैसा, सरकार ने शुरू की जांच और वसूली

वहीं, राजनांदगांव में दिवंगत नेताओं को राजनांदगांव में दिवंगत नेताओं को कार्यकारिणी में शामिल किए जाने को लेकर सीएम बघेल ने कहा कि ऐसा ही होता है, मोह में पुराने लिस्ट निकाल कर ऐसा कर जाते हैं। वैसे भी रमन सिंह के पास कोई काम नहीं है तो कम से कम लिस्ट तो देख लेते। 10 लाख कार्यकर्ता हैं, लेकिन पदाधिकारी बनाने के लिये दिवंगत का सहारा लेते है। रमन सिंह के काल में भी कवर्धा में मजदूर ऊपर से आते थे और पैसा लेकर ऊपर चले जाते थे।

Read More: अप्रैल के पहले सप्ताह में हो सकता है निकाय चुनाव, आज होना है मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"