सीएम भूपेश बघेल जाएंगे दिल्ली, सुबह की फ्लाइट से होंगे रवाना
सीएम भूपेश बघेल जाएंगे दिल्ली, सुबह की फ्लाइट से होंगे रवाना
रायपुर, छत्तीसगढ़। मध्यप्रदेश में जारी सियासी उलटफेर के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। सीएम सुबह 10.50 मिनट पर दिल्ली रवाना होंगे। वे दोपहर 1 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे।
पढ़ें- पिंक सिटी में सुरक्षित रहेंगे कांग्रेस विधायक, आनन-फानन में सीएम हा…
पढ़ें- छत्तीसगढ़ में सामने आए चाइल्ड पोर्नोग्राफी के 6 मामले, केस दर्ज कर …
एयरपोर्ट पर दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से रूबरू हुए सीएम ने दिल्ली दौरे के पीछे राज्यसभा चुनाव की तैयारियों को वजह बताया। सीएम बघेल के मुताबिक छत्तीसगढ़ से दो सदस्य राज्यसभा जाएंगे। हाईकमान से नामों को लेकर चर्चा और अंतिम फैसला लेना है।
पढ़ें- सिंधिया के इस्तीफे पर अजीत जोगी का ट्वीट, कांग्रेस आलाकमान, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को ठहराया जिम…
वहीं मध्यप्रदेश में जारी सियासी उलटफेर के सवाल पर उन्होंने शायराना अंदाज में जवाब दिया है- उन्होंने कहा कि ‘कुछ तो मजबूरियां रही होंगी, यूं ही कोई बेवफा नहीं होता’।

Facebook


