इन्क्यूबेशन सेंटर का आज शुभारंभ करेंगे CM भूपेश बघेल, राजधानी में कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, देखें शेड्यूल
इन्क्यूबेशन सेंटर का आज शुभारंभ करेंगे CM भूपेश बघेल, राजधानी में कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, देखें शेड्यूल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
Read More News: ऑस्ट्रेलिया अब बेस्ट नहीं, भारत को हराने पर लगाना ह…
सीएम बघेल पूर्वान्ह 11.30 बजे अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य योजना आयोग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और कृषि महाविद्यालय रायपुर के बायोटेक इन्क्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ करने के बाद इस सेंटर के भवन का शिलान्यास करेंगे।
Read More News: बजट सत्र से पहले सीएम बघेल ने ली कई विभागों की बैठक…
मुख्यमंत्री दोपहर 12.40 बजे राजीव भवन शंकर नगर में आयोजित नेताजी सुभाषचंन्द्र बोस जयंती कार्यक्रम में और 1.30 बजे साइंस कॉलेज के पास पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के शपथ ग्रहण महाधिवेशन में शामिल होंगे।
Read More News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर निकली भर्ती, 06 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन
इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5 बजे अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा घोषणा पत्र क्रियान्वयन समिति की बैठक में शामिल होंगे। शाम 6.40 बजे वे रायपुर के ओसीएम चौक के सौन्दर्यीकरण के बाद नए स्वरूप में निर्मित स्वर्गीय पंडित विद्याचरण शुक्ल चौक का लोकार्पण करेंगे।
Read More News: गणतंत्र दिवस पर सीएम शिवराज रीवा में फहराएंगे ’तिरंगा’, नरोत्तम मिश्रा दतिया तो तुलसीराम सिलावट इंदौर में करेंगे झंडावंदन

Facebook


