सीएम भूपेश का छत्तीसगढ़ी में ट्वीट, पहली मनखे मन स्मार्ट रिहिस तहां ले… जानिए और क्या कहा

सीएम भूपेश का छत्तीसगढ़ी में ट्वीट, पहली मनखे मन स्मार्ट रिहिस तहां ले… जानिए और क्या कहा

सीएम भूपेश का छत्तीसगढ़ी में ट्वीट, पहली मनखे मन स्मार्ट रिहिस तहां ले… जानिए और क्या कहा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: February 24, 2019 8:51 am IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्मार्ट सिटी और स्मार्ट घुरवा की बात के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में ट्वीट करते हुए कहा है कि पहले आदमी स्मार्ट होते थे, फिर मोबाइल स्मार्ट हो गए। मोदी जी आए तो शहर को स्मार्ट बनानेकी घोषणा की।

सीएम बघेल ने ट्वीट में आगे लिखा कि शहर स्मार्ट बने या नहीं बने, इसे आप सब जानें लेकिन हमारी सरकार घुरुवा को स्मार्ट बनाना चाहती है। हम गांव को समृद्ध बनाना चाहते हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अक्सर छत्तीसगढ़ी में यह कहते दिखाई देते हैं कि छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी, नरवा-गरुवा, घुरुवा-बारी, एला बचाही कांग्रेस संगवारी।

यह भी पढ़ें : शिव मंदिर के पास धमाका, उपचार के दौरान एक बालक की मौत, 4 घायल 

उनका कहना है कि ऐसे समय में छत्तीसगढ़ की चिन्हारी को संरक्षित करने से ही प्रदेश में समृद्धि आएगी और छत्तीसगढ़ के किसान को दूरगामी लाभ होगा।  

<blockquote class=”twitter-tweet” data-lang=”en”><p lang=”hi” dir=”ltr”>पहली मनखे मन स्मार्ट रिहिस तहां ले मोबाइल स्मार्ट हो गे, मोदी जी अइस त शहर ला स्मार्ट बनाए के घोषणा करिस. शहर स्मार्ट बनिस के नइ बनिस ऐला आप मन जानव पर हमर सरकार घुरुवा ला स्मार्ट बनाना चाहत हे। हम गांव ला समृद्ध बनाना चाहत हन। <a href=”https://t.co/zI1f55HuZb”>pic.twitter.com/zI1f55HuZb</a></p>&mdash; Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) <a href=”https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1099583164308180992?ref_src=twsrc%5Etfw”>February 24, 2019</a></blockquote>
<script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

 


लेखक के बारे में