Shah Rukh Khan Net Worth: किसी की दौलत बढ़ी तो किसी का नाम गायब! हुरुन रिच लिस्ट 2026 में शाहरुख की नेटवर्थ घटी, इस एक्टर की हुई एंट्री तो इनका हुआ पत्ता साफ
Shah Rukh Khan Net Worth: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के मुताबिक, शाहरुख खान की कुल संपत्ति करीब 10,000 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस सूची में वह बॉलीवुड के अन्य दिग्गज सितारों अमिताभ बच्चन, सलमान खान और ऋतिक रोशन से आगे है। उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा फिल्मों के अलावा कारोबारी निवेशों से जुड़ा है।
(Shah Rukh Khan Net Worth/Image Credit: Instagram)
- शाहरुख खान ₹10,000 करोड़ के साथ टॉप पर।
- एक साल में ₹2,490 करोड़ की कमी।
- अमिताभ बच्चन ₹4,000 करोड़ के साथ दूसरे स्थान पर।
मुंबई: Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के मुताबिक शाहरुख खान की अनुमानित संपत्ति (Shah Rukh Khan Net Worth) करीब 10,000 करोड़ रुपये है। लेकिन यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले कम है। 2025 की लिस्ट में उनकी संपत्ति 12,490 करोड़ रुपये आंकी गई थी। इस तरह एक साल में उनकी अनुमानित नेटवर्थ में करीब 2,490 करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई है।
फिल्मों के साथ बिजनेस से भी कमाई
शाहरुख खान की कमाई केवल फिल्मों तक सीमित नहीं है। उनकी संपत्ति में कई बड़े बिजनेस और निवेश भी शामिल हैं। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट उनकी प्रमुख कंपनियों में से एक है। इसके अलावा नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के जरिए वह कोलकाता नाइट राइडर्स से भी जुड़े हुए हैं। हालांकि, ये आंकड़े अनुमानित होते हैं और निजी कंपनियों, निवेश तथा दूसरी संपत्तियों की वैल्यू में बदलाव के कारण इनमें अंतर आ सकता है। इस साल की शुरुआत में हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में शाहरुख की संपत्ति (Shah Rukh Khan Net Worth) अनुमानित 10,800 करोड़ रुपये बताई गई थी।
अमिताभ बच्चन दूसरे नंबर पर
अमिताभ बच्चन 2026 की लिस्ट (Amitabh Bachchan Net Worth) में 4,000 करोड़ रुपये की अनुमानित संपत्ति के साथ दूसरे सबसे अमीर एक्टर बताए गए हैं। 2025 में उनकी संपत्ति करीब 1,630 करोड़ रुपये आंकी गई थी। उनकी संपत्ति में फिल्मों से होने वाली कमाई के अलावा निवेश, रियल एस्टेट और अन्य एसेट्स भी शामिल हैं। लंबे समय से बॉलीवुड में सक्रिय रहने के कारण उनकी कमाई के कई स्रोत हैं।
सलमान और ऋतिक की संपत्ति
सलमान खान इस लिस्ट (Salman Khan Net Worth) में करीब 3,000 करोड़ रुपये की अनुमानित संपत्ति के साथ शामिल हैं। वहीं ऋतिक रोशन की संपत्ति (Hrithik Roshan Net Worth) 2,500 करोड़ रुपये बताई गई है। 2025 में ऋतिक की नेटवर्थ करीब 2,160 करोड़ रुपये आंकी गई थी। फिल्मों के अलावा उनका HRX ब्रांड भी उनकी कारोबारी गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
जूही चावला और करण जौहर इस सूची में नहीं
2025 की लिस्ट में शामिल जूही चावला और करण जौहर इस बार नजर नहीं आए। पिछले साल जूही चावला की अनुमानित संपत्ति 7,790 करोड़ रुपये और करण जौहर (Karan Johar Net Worth) की 1,880 करोड़ रुपये बताई गई थी। लिस्ट में फिल्म कारोबार से जुड़े कई बड़े नाम भी शामिल हैं। ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के पिता नरेश मल्होत्रा की अनुमानित संपत्ति 16,000 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा भूषण कुमार, रॉनी स्क्रूवाला और कलानिधि मारन जैसे फिल्म बिजनेस से जुड़े नाम भी सूची में शामिल हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- EPFO Wage Ceiling Hike Update: आपकी सैलरी 20,000 या 25,000 रुपये से ज्यादा है? तो PF के इस नए नियम को न करें नजरअंदाज, जानें इन हैंड सैलरी पर कितना पड़ेगा असर
- Swine Flu in Chhindwara: इस जिले में खतरनाक बीमारी की एंट्री, एक ही दिन में सामने आए इतने मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
- CM Yogi Adityanath Janta Darshan: बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी ने किया जनता दर्शन, 200 लोगों की सुनीं समस्याएं, बोले- सबकी समस्या का होगा समाधान

Facebook


