कोरोना संक्रमण के खिलाफ सीएम कर रहे समीक्षा बैठक, केंद्रीय मंत्री के घर पहुंचकर जताएंगे शोक संवेदना

कोरोना संक्रमण के खिलाफ सीएम कर रहे समीक्षा बैठक, केंद्रीय मंत्री के घर पहुंचकर जताएंगे शोक संवेदना

कोरोना संक्रमण के खिलाफ सीएम कर रहे समीक्षा बैठक, केंद्रीय मंत्री के घर पहुंचकर जताएंगे शोक संवेदना
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: July 20, 2020 8:10 am IST

ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने एक दिनी दौरे पर ग्वालियर पहुंचे, सीएम शिवराज के साथ संगठन मंत्री सुहास भगत, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री भूपेंद्र सिंह भी ग्वालियर पहुंचे हैं।

ग्वालियर पहुंचते ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस के खिलाफ बैठक शुरू की है। सीएम शिवराज कोविड-19 की रोकथाम को लेकर एयरपोर्ट पर अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। बैठक में कलेक्टर, एसपी, कमिश्नर और सांसद मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के इन शहरों में लॉकडाउन का ऐलान, कलेक्टर्स ने जारी किया आदेश, देखें तारीख

सीएम शिवराज ग्वालियर दौरे में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के घर जाएंगे। सीएम शिवराज के साथ संगठन मंत्री सुहास भगत, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री भूपेंद्र सिंह भी केंद्रीय मंत्री तोमर के घर जा  सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 40 सदस्यीय लोकायुक्त टीम ने समिति प्रबंधक के घर मारा छापा, कार्रवाई जारी

सीएम शिवराज, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुरार स्थित घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। बता दें कि 2 दिन पहले केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे भाई का उपचार के दौरान निधन हो गया था।


लेखक के बारे में