सीएम कमलनाथ ने 6 मंत्रियों को हटाने राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आदेश जारी करने की अपील

सीएम कमलनाथ ने 6 मंत्रियों को हटाने राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आदेश जारी करने की अपील

सीएम कमलनाथ ने 6 मंत्रियों को हटाने राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आदेश जारी करने की अपील
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: March 10, 2020 9:30 am IST

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ से नाराज चल रहे सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। सिंधिया ने खुद ट्वीट कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी है। सिंधिया के इस फैसले को कांग्रेस ने गद्दारी बताया है और कहा है कि अब मध्य प्रदेश में हमारी सरकार नहीं बच पाएगी। इधर जिलों से भी सिंधिया समर्थकों का कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टण्डन ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। पिछले डेढ़ साल से पार्टी से नाराज चल रहे थे। कई बार उपेक्षा के आरोप लगा चुके हैं। खबरों के अनुसार अलग-अलग जिलों के करीब 50 से अधिक समर्थकों ने इस्तीफा दे दिया है।

ये भी पढ़ें- MP में बड़ा सियासी उलटफेर, प्रदेश के छह राज्य मंत्री समेत 19 कांग्र…

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बेहद मुश्किल में नजर आ रही है। सिंधिया के त्यागपत्र देने के बाद पार्टी में भगदड़ का माहौल है। वहीं बदली हुई परिस्थितियों में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल को पत्र लिखकर अपने मंत्रिमंडल के 6 मंत्रियों का हटाने का अनुरोध किया है।

ये भी पढ़ें- दिग्विजय सिंह बोले- सरकार बदलने की साजिश, इधर ज्योतिरादित्य सिंधिया…

सीएम कमलनाथ ने मंत्री तुलसी सिलावट,बृजेंद्र सिंह राठौर,इमरती देवी, प्रभूराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, गोविंद सिंह राजपूत को मंत्री पद से हटाने की सिफारिश की है। सीएम कमलनाथ ने राज्यपाल से जल्द आदेश जारी करने की अपील की है।


लेखक के बारे में