CM Yogi Praised PM Modi: पेपर लीक के मामलो के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का ऐलान, सीएम योगी ने की पीएम मोदी के फैसले की सराहना, जानें क्या-क्या कहा
CM Yogi Praised PM Modi: सीएम योगी ने कहा कि, पेपर लीक मामले में पीएम द्वारा त्वरित अदालतों के गठन का निर्णय राष्ट्र की निर्णायक आवाज है।
CM Yogi Praised PM Modi/Image Credit: IBC24.IN
- पेपर लीक के मामलो के लिए पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का ऐलान।
- सीएम योगी ने कहा- पीएम द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का निर्णय लिया जाना राष्ट्र की निर्णायक आवाज है।
- सीएम योगी ने कहा- इस फैसले से नए भारत में प्रतिभा के साथ न्याय होगा।
CM Yogi Praised PM Modi: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को कहा कि प्रश्नपत्र लीक करने के अपराध के विरुद्ध प्रधानमंत्री द्वारा त्वरित अदालतों के गठन का निर्णय लिया जाना राष्ट्र की निर्णायक आवाज है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर कहा,”प्रश्नपत्र लीक अपराध के विरुद्ध प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा त्वरित अदालतों के गठन का निर्णय लिया जाना राष्ट्र की निर्णायक आवाज है।” (CM Yogi Praised PM Modi) उन्होंने कहा,‘‘इससे नए भारत में प्रतिभा के साथ न्याय होगा, परिश्रम को उसका सम्मान मिलेगा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को कानून शीघ्र, कठोर और निर्णायक दंड देगा। नए भारत में युवाओं का हित सर्वोपरि है।”
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा पेपर लीक अपराध के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट्स के गठन का निर्णय राष्ट्र की निर्णायक आवाज है।
इससे नए भारत में प्रतिभा के साथ न्याय होगा, परिश्रम को उसका सम्मान मिलेगा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को कानून शीघ्र, कठोर…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 23, 2026
पीएम मोदी ने किया था X पर पोस्ट
CM Yogi Praised PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार सुबह ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रश्नपत्र लीक में शामिल लोगों को जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए त्वरित अदालत के गठन की घोषणा की और कहा, ‘‘हमारे युवाओं के कल्याण और भविष्य से बढ़कर कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है।’’ पीएम मोदी ने पोस्ट में कहा, ‘‘हमारे युवाओं के कल्याण और भविष्य से बढ़कर कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है। हमारे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।’’
Nothing is more important than the welfare and future of our youth!
We have decided to set up fast-track courts to ensure swift and stringent punishment for those involved in paper leaks. Have directed the concerned authorities and officials to take all necessary steps in this…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Sonam Wangchuk Agenda for Protest: नीट पेपर लीक नहीं FCRA संशोधन विधेयक है सोनम वांगचुक का असली मुद्दा? धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच आई बड़ी खबर
- kiran Singh Deo Press Conference On CJP : जंतर-मंतर आंदोलन के पीछे कौन? BJP अध्यक्ष का सनसनीखेज दावा, इन ताकतों के इशारे पर खेल रहा है पूरा विपक्ष.. जानें इशारा किस ओर
- IB Officer Ankit Sharma Murder Case: IB ऑफिसर अंकित शर्मा के हत्यारों को देना होगा शपथ पत्र.. दिल्ली कोर्ट ने दिया सोशियो-इकोनॉमिक एफिडेविट फाइल करने का निर्देश

Facebook


