सीएम शिवराज ने इनाम-उर-रहमान को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित, इन खिलाड़ियों को भी मिला अवार्ड

सीएम शिवराज ने इनाम-उर-रहमान को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित, इन खिलाड़ियों को भी मिला अवार्ड

सीएम शिवराज ने इनाम-उर-रहमान को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित, इन खिलाड़ियों को भी मिला अवार्ड
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: December 28, 2020 3:22 pm IST

भोपाल: राजधानी भोपाल के मिंटो हॉल में सोमवार को राज्य स्तरीय खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान 14 एकलव्य पुरस्कार, 10 विक्रम अवार्ड, 3 विश्वामित्र पुरस्कार और एक लाइफ टाइम अवॉर्ड दिया गया। 28 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल जगत से जुड़ी हस्तियों को खेल पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान, खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और द्रोणाचार्य अवॉर्ड विजेता जसपाल राणा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सीएम शिवराज ने कन्या पूजन कर किया।

Read More: कुशाभाऊ ठाकरे के नाम पर होगा पंचायत भवन, राज माता सिंधिया के नाम से जाना जाएगा सामुदायिक भवन

मिली जानकारी के अनुसार केनोइंग-कयाकिंग के लिए अजातशत्रु शर्मा को एकलव्य पुरुस्कार, सॉफ्ट टेनिस के लिए आदित्य दुबे को एकलव्य पुरस्कार, शूटिंग के लिए ऐश्वर्य प्रताप सिंह को एकलव्य पुरस्कार, अंशिता पांडेय को वुशु के लिए एकलव्य पुरस्कार और कराटे के लिए गार्गी सिंह परिहार को एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Read More: नए साल में कार्यक्रम के लिए लेनी होगी प्रशासन से अनुमति, 12.30 बजे तक ही मना सकेंगे जश्न, निर्देश जारी

इस दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि कोरोनकाल में कड़की जरूर है, लेकिन खेलों के लिए कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। यह कहते हुए गर्व हो रहा है मध्यप्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक तक पहुंच रहे हैं। बहुत जल्द ही वो मौका भी आएगा जब मध्यप्रदेश के खिलाड़ी देश ही नहीं बल्कि दुनिया में नाम कमाएंगे। हमारा लक्ष्य है कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मध्यप्रदेश से देना है और ये लक्ष्य हम पूरा करके दिखाएंगे।

Read More: अब ऐसे ड्रेस पहनकर आना होगा नगरीय निकायों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को, आदेश जारी

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"