British Prime Minister Resigns: प्रधानमंत्री ने दिया अपने पद से इस्तीफा, अब इन्हें मिल सकती है सरकार की कमान, अचानक इस देश में शुरू हुआ सियासी घमासान
प्रधानमंत्री ने दिया अपने पद से इस्तीफा, अब इन्हें मिल सकती है सरकार की कमान, British Prime Minister Keir Stormer has Announced his Resignation
लंदन: British Prime Minister Resigns: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने कहा है कि वह सत्ताधारी लेबर पार्टी के नेता का पद छोड़ रहे हैं। स्टॉर्मर ने कहा कि अगले कुछ सप्ताह में लेबर पार्टी के नए नेता के चुने जाने तक वह कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में पद पर बने रहेंगे। सरकार की लगातार गिरती लोकप्रियता के बीच नए नेतृत्व को मौका देने की बढ़ती मांग का सामना करने के बाद स्टॉर्मर ने यह घोषणा की।
British Prime Minister Resigns: जुलाई 2024 में लेबर पार्टी को चुनावी जीत दिलाकर सत्ता में लाने वाले स्टॉर्मर पिछले दो वर्षों से प्रधानमंत्री पद पर हैं। हालांकि, इस दौरान उनकी और उनकी पार्टी दोनों की लोकप्रियता में तेज गिरावट दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह हुए एक विशेष चुनाव में स्टॉर्मर के प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले एंडी बर्नहैम की जीत के बाद प्रधानमंत्री पद से उनके हटने की पृष्ठभूमि तैयार हुई। ग्रेटर मैनचेस्टर के पूर्व मेयर बर्नहैम सोमवार को संसद सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले हैं। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि बर्नहैम को सर्वसम्मति से नेतृत्व सौंपा जाएगा या उन्हें किसी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।
स्टॉर्मर के नेतृत्व के विरोध में पिछले माह स्वास्थ्य मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले वेस स्ट्रीटिंग ने कहा है कि यदि नेतृत्व के लिए चुनाव होता है, तो वह भी मैदान में उतरेंगे। इससे पहले, स्टॉर्मर के कार्यालय ने इस्तीफे की अटकलों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था, लेकिन व्यापार मंत्री पीटर काइल ने रविवार को कहा था कि स्टॉर्मर ‘‘राजनीतिक वास्तविकताओं, चुनौतियों और अवसरों पर विचार करने के लिए समय ले रहे हैं।’’
- Raipur NSUI Extortion Case : पहले खबर चलवाई, फिर पुलिस का डर दिखाया? NSUI नेताओं पर 50 हजार की वसूली का आरोप, ऑडियो-वीडियो वायरल
- CM Yogi Adityanath News: माफिया, गुंडागर्दी और अराजकता से मुक्त हो चुका है उत्तर प्रदेश, फिरोजाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार, कहा- विपक्षी दल अंधेरे में रहने के हैं आदी
- BSNL 225 Recharge Plan: इतना सस्ता और इतना ज्यादा डेटा! कम कीमत में 75GB डेटा देने वाले प्लान से जियो की नींद उड़ गई
- Anganwadi Workers Salary Hike Order: पूरी हुई आंगनवाड़ी कार्यकताओं की मांग.. मानदेय में 5000 रुपये तक इजाफे का ऐलान, सरकारी कर्मियों को भी तोहफा
- NEET Paper Leak Scam: AI से चल रहा था बड़ा खेल, नीट पेपर फर्जी रैकेट की सच्चाई जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश, कैसे आरोपी तक पहुंची पुलिस? जानें

Facebook


