PCC चीफ के लिए घमासान के बीच कांग्रेस ने अशोक चौहाण को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

PCC चीफ के लिए घमासान के बीच कांग्रेस ने अशोक चौहाण को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

PCC चीफ के लिए घमासान के बीच कांग्रेस ने अशोक चौहाण को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: August 30, 2019 1:33 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में पीसीसी चीफ को लेकर कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चौहाण को पार्टी ने मध्यप्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने अशोक चौहाण को मध्यप्रदेश का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया है। अब देखना यह होगा कि अशोक चौहाण की प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में भूमिका होगी या नहीं।

Read More: अमित जोगी ने बिलासपुर कलेक्टर को जारी किया नोटिस, अजीत जोगी पर FIR को शून्य करने की बात कही

वहीं, दूसरी ओर पीसीसी चीफ के नाम को लेकर पार्टी में घमासान मचा हुआ है। सिंधिया समर्थक लगातार ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस भवन सहित जगह-जगह पर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, कुछ जिला प्रभारियों ने पार्टी हाईकमान को चेतावनी भी दी है कि अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया को पीसीसी चीफ नहीं बनाया गया तो वे पार्टी से इस्तीफ दे देंगे।

Read More: कांग्रेस में नही मिला वाजिब सम्मान, बीजेपी में आने की सुगबुगाहट

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/AOxMZQkMiFI” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"