मरवाही उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सीएम बघेल, मोतीलाल वोरा, पीएल पुनिया सहित इन नेताओं का नाम शामिल

मरवाही उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सीएम बघेल, मोतीलाल वोरा, पीएल पुनिया सहित इन नेताओं का नाम शामिल

मरवाही उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सीएम बघेल, मोतीलाल वोरा, पीएल पुनिया सहित इन नेताओं का नाम शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: October 17, 2020 10:23 am IST

रायपुर: मरवाही उपचुनाव के लिए अमित जोगी का नामांकन रद्द होने के बाद सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है। नामांकन रद्द किए जाने के बाद राजनीतिक दलों के नेताओं का अलग-अलग बयान सामने आ रहा है। सियासी सरगर्मी के बीच कांग्रेस ने मरवाही उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जारी सूची में कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा, एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, सुष्मिता देव, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव सहित प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं का नाम शामिल है।

Read More: नामांकन रद्द होने के बाद अमित जोगी बोले- जोगी को हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन था, बचा था यही हथकंडा

पार्टी की ओर से जारी सूवी के में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा, एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, सुष्मिता देव, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, पी.एच.ई. मंत्री गुरू रूद्र कुमार, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, सांसद ज्योत्सना महंत, सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष करूणा शुक्ला, विधायक लालजीत सिंह राठिया, विधायक बृहस्पति सिंह, विधायक मोहित केरकेट्टा, विधायक शैलेश पांडे, विधायक विनय जयसवाल, विधायक गुलाब सिंह कमरों, विधायक पुरूषोत्तम कंवर, रामकुमार यादव, विधायक उत्तरी जांगड़े के नाम शामिल है।

Read More: कोरोना पर देश के लिए अच्छी खबर! मरीजों की संख्या और मौत के आंकड़ों में आई बड़ी गिरावट.. देखिए


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.