कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने रायपुर नगर निगम को भेजा लीगल नोटिस, जानिए क्या है वजह
कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने रायपुर नगर निगम को भेजा लीगल नोटिस, जानिए क्या है वजह
रायपुरः परिसीमन में ब्राह्मणपारा वार्ड का नाम विलोपित किए जाने का मामला अब कोर्ट तक पहुंच गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने शनिवार को रायपुर नगर निगम को लीगल नोटिस भेजा है। बताया जा रहा है कि विकात तिवारी ने परिसीमन में वार्ड क्रमांक 58 ब्राह्मणपारा वार्ड का नाम मूल इलाके के नाम को विलोपित कर आश्रित इलाके के नाम पर वार्ड का नामकरण करने को लेकर नगर निगम को नोटिस भेजा है।
गौरतलब है कि परिसीमन में विसंगतियों को लेकर शुक्रवार को ब्राम्हणपारा के निवासियों ने आमापार इलाके में उग्र आंदोलन किया था। वार्ड ने 58 में रहने वाले लोगों ने सड़कों पर उतरकर लगभग 1 घंटे तक रोड जाम कर प्रदर्शन किया था।

Facebook


