कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीन किलोमीटर तक किया निगम कमिश्नर की गाड़ी का पीछा, दिखाए काले झंडे, जानिए क्या है वजह

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीन किलोमीटर तक किया निगम कमिश्नर की गाड़ी का पीछा, दिखाए काले झंडे, जानिए क्या है वजह

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीन किलोमीटर तक किया निगम कमिश्नर की गाड़ी का पीछा, दिखाए काले झंडे, जानिए क्या है वजह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: June 23, 2019 9:46 am IST

भोपाल: शहर के मनीषा मार्केट इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा निगम कमिश्नर को काला झंडा दिखाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इलाके के विधायक को ​बीना सूचना दिए निगम कमिश्नर निरीक्षण करने आए थे। इसी बात से नाराज होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए उन्हें काला झंडा दिखाए। नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम कमिश्नर की गाड़ी का लगभग 3 किलोमीटर तक पीछा करते रहे और उन्हें काला झंडा दिखाते रहे।

Read More: बीजेपी सदस्यता अभियान की बैठक खत्म, सुहास भगत ने कहा- नहीं होनी चाहिए खानापूर्ति

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को भोपाल नगर निगम के कमिश्नर बी विजय दत्ता मनीषा मार्केट वार्ड 51 का निरीक्षण करने पहुंचे थे। विजय दत्ता ने क्षेत्र के विधायक आरिफ मसूद को निरीक्षण की सूचना नहीं दी थी। इस बात से नाराज होकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि निगम कमिश्नर तानाशाही रवैया अपना रहे हैं।

<iframe width=”1019″ height=”573″ src=”https://www.youtube.com/embed/WG3lRbRB-9U” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"