वैक्सीन For विवाद! टीके पर टिप्पणी का अंत होगा या सेंटर के बाहर लगने वाली कतारों का?
वैक्सीन For विवाद! टीके पर टिप्पणी का अंत होगा या सेंटर के बाहर लगने वाली कतारों का?
भोपाल: वैक्सीनेशन को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले बड़ा ऐलान किया कि अब केंद्र ही सभी को फ्री टीका लगाएगी। अपने 32 मिनट के संबोधन में पीएम ने इशारों-इशारों में कांग्रेस की सरकारों पर भी कटाक्ष किया, जिसे लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर पलटवार किया कि अपनी नाकामी का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने की बजाय इतिहास और सच्चाई को पढ़ लेते तो शायद आज देश में वैक्सीन को लेकर ये स्थिति नहीं होती। हालांकि इसपर जवाबी हमला करने बीजेपी नेताओं ने भी मोर्चा संभाला।
Read More: इलाज के नाम पर निजी अस्पताल ने कोरोना मरीज को थमाया लाखों का बिल, देखकर उड़े होश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसी तंज ने कांग्रेस को फिर वैक्सीन के टोटे पर बोलने का मौका दे दिया है। कांग्रेस की जिन सरकारों पर मोदी ने इशारों-इशारों में हमला बोला है, उन्हीं सरकारों में मंत्री रहे कमलनाथ ने भी फौरान पीएम मोदी को उन आरोपों पर जवाब दे दिया है। कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज़ादी के बाद से ही कांग्रेस सरकार ने देश को बीसीजी, चेचक के अलावा पोलियो, रेबीज,डिप्थीरिया, टिटनेस जैसी गंभीर बीमारियों के टीके के निर्माण में सक्षम बना दिया था। 1978 में भारत के राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान से दुनिया भार ने सीखा। अपनी नाकामी का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने की बजाय, इस इतिहास व सच्चाई को पढ़ लेते तो शायद आज देश मे जीवन को लेकर ऐसा संकट नही आता और ना वैक्सीन को लेकर हमारे देश की ये स्थिति होती ? कांग्रेस ने भी पीएम मोदी के ऐलान पर कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर केंद्र सरकार शुरु से ही कन्फ्यूज़ रही, लोगों को न पहले टीका ठीक से लग सका और न ही अब लग पा रहा है।
कांग्रेस वैक्सीनेशन पर केंद्र के साथ-साथ शिवराज सरकार को घेर रही है। एमपी में विपक्ष के मुताबिक मोदी जी देशभर को दिल खोलकर टीका देने के दावे कर रहे हैं लेकिन मध्यप्रदेश में अब तक सिर्फ 10 से 12 फीसदी लोगों को ही टीका लग सका है। कांग्रेस के हमलों का जवाब देते हुए मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस भूल गई कि चेचक ओर पोलियो के टीके बनाने में महीनों लग गए थे। कांग्रेस के पास फिलहाल कोई मुद्दा नहीं है इसलिए ये ट्वीट के आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि केवल बदनामी करना और विघ्न पैदा करना ही कांग्रेस के नेताओं की फितरत है।
कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम ये नौवां संबोधन था। इस दौरान उन्होंने अहम ऐलान किया कि 21 जून से केंद्र सभी राज्यों को मुफ्त वैक्सीन देगा। वहीं विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए इशारों-इशारों में कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों की वजह से टीकाकरण की स्ट्रेटजी में बदलाव करना पड़ा। मोदी की इस तल्खी के बाद सियासत गरमा गई है। फिलहाल ये कहना मुश्किल है कि पहले टीके पर हो रही टिप्पणी का अंत होगा या फिर टीके के लिए लगने वाली कतारों का।

Facebook


