Stock Split And Bonus Share: शेयर बाजार में बड़ा धमाका! 10 हिस्सों में बंटवारा और 5:8 बोनस ने निवेशकों की किस्मत बदलने की कर दी तैयारी!

Stock Split And Bonus Share: Tirupati Innovar Ltd ने निवेशकों के लिए दो बड़े फैसले लिए हैं। कंपनी ने शेयरों के बंटवारे यानी स्प्लिट की घोषणा की है और साथ ही योग्य निवेशकों को बोनस शेयर देने का भी ऐलान किया है। फिलहाल यह शेयर लगभग 10 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

Stock Split And Bonus Share: शेयर बाजार में बड़ा धमाका! 10 हिस्सों में बंटवारा और 5:8 बोनस ने निवेशकों की किस्मत बदलने की कर दी तैयारी!

(Stock Split And Bonus Share/ Image Credit: Meta AI)

Modified Date: June 23, 2026 / 01:12 pm IST
Published Date: June 23, 2026 12:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 10 हिस्सों में स्टॉक स्प्लिट का ऐलान
  • 8:5 बोनस शेयर का प्रस्ताव
  • शेयर अभी लगभग ₹10 के आसपास ट्रेड कर रहा है

नई दिल्ली: Stock Split And Bonus Share: Tirupati Innovar Ltd ने निवेशकों के लिए दो बड़े फैसले किए हैं। कंपनी ने अपने शेयरों को 10 हिस्सों में बांटने का प्रस्ताव रखा है। इसका मतलब है कि 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर अब 1 रुपये फेस वैल्यू के 10 शेयरों में बदल जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने बोनस शेयर देने का भी ऐलान किया है। जिससे निवेशकों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा। हालांकि अभी तक रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की गई है।

8:5 बोनस शेयर का प्रस्ताव

कंपनी ने यह भी बताया है कि 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 8 शेयरों पर 5 बोनस शेयर दिए जाएंगे। यानी जो निवेशक पात्र होंगे उन्हें अतिरिक्त शेयर मुफ्त में मिलेंगे। यह कदम निवेशकों को आकर्षित करने और शेयर की लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए उठाया गया है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इसकी रिकॉर्ड डेट भी घोषित कर सकती है।

शेयर का प्रदर्शन और बाजार की स्थिति

मंगलवार को कंपनी के शेयरों में गिरावट देखी गई और इसमें 2% का लोअर सर्किट लगा। इसके बाद शेयर का भाव 10.18 रुपये के स्तर पर आ गया। हालांकि पिछले कुछ महीनों में इस स्टॉक ने मिश्रित प्रदर्शन किया है। पिछले 3 महीनों में इसमें करीब 86% की तेजी आई है। जबकि 6 महीने में निवेशकों को लगभग 6.6% का लाभ मिला है।

Tirupati Innovar Ltd – स्टॉक डेटा अपडेट

पैरामीटर विवरण
कंपनी Tirupati Innovar Ltd
वर्तमान कीमत ₹ 10.18
आज का बदलाव −1.93% (−₹0.20)
समय 23 जून, 11:15 AM IST
ओपन ₹ 10.18
हाई ₹ 10.18
लो ₹ 10.18
मार्केट कैप ₹72.16 करोड़
P/E रेशियो 40.78
52-हफ्ते का उच्चतम ₹ 14.04
52-हफ्ते का न्यूनतम ₹ 5.53
डिविडेंड नहीं
तिमाही डिविडेंड नहीं

लंबी अवधि का रिटर्न

कंपनी का 52-हफ्ते का उच्च स्तर 14.04 रुपये और लो 5.53 रुपये रहा है। हालांकि लंबे समय में इसका प्रदर्शन कमजोर भी रहा है क्योंकि पिछले 2 साल में इसमें 54% की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं 3 साल में यह करीब 75% तक टूट चुका है। लेकिन 5 साल की अवधि में इसमें कुछ रिकवरी भी देखने को मिली है। मार्च तिमाही में कंपनी का राजस्व 73.20 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल की तुलना में बढ़ा है। लेकिन इसके बावजूद कंपनी को 1.83 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।