सत्ता और संगठन में समन्वय बैठक जारी, सीएम शिवराज ने कहा- सभी योजनाओं को जमीन पर उतारना है

सत्ता और संगठन में समन्वय बैठक जारी, सीएम शिवराज ने कहा- सभी योजनाओं को जमीन पर उतारना है

सत्ता और संगठन में समन्वय बैठक जारी, सीएम शिवराज ने कहा- सभी योजनाओं को जमीन पर उतारना है
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: June 25, 2021 6:12 am IST

भोपाल। राजधानी भोपाल में आज बीजेपी पदाधिकारियों की अहम बैठक जारी है। शिवप्रकाश और मुरलीधर की अध्यक्षता में सत्ता और संगठन के बीच बैठक जारी है। इस बैठक में संगठन में समन्वय और कामकाज को लेकर चर्चा हो रही है।

Read More News: ‘बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश सरकार की जमकर तारीफ’, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- वैक्सीनेशन महाअभियान में हमारी सरकार ने रिकॉर्ड बनाया

CM शिवराज सिंह चौहान ने अपने बयान में कहा कि PM मोदी जो जनकल्याण के लिए काम कर रहे है। हमारी सरकार की कोशिश है कि उसे हम नीचे तक क्रियान्वित करें। सभी योजनाओं को जमीन पर उतारना है। मन गौरवान्वित होता है जब राष्ट्रीय अध्यक्ष तारीफ करते है।

केंद्रीय मंत्री नरेद्र सिंह तोमर PM के साथ जम्मू कश्मीर के नेताओं की बैठक पर बयान दिया। कहा कि धारा 370 समाप्ति के बाद जम्मू कश्मीर में पूरी तरह शांति। जम्मू कश्मीर तेजी से एक नए कल की ओर बढ़ रहा। सभी नेताओं ने इस बैठक को आशाभरी नजर से लिया। BJP के अजा और जनजाति मोर्चा के बैठक पर मंत्री तोमर ने कहा कि पार्टी को मजबूत और संगठन विस्तार करने पर बातचीत होगी।

Read More News:   नई टीम, पहली बैठक… मिशन 2023 की तैयारी…तय हुआ टारगेट ? 

किसान आंदोलन और किसानों के दिल्ली कूच करने पर भी मंत्री तोमर ने बयान दिया। कहा कि किसान यूनियन के नेताओं से 10-11 बार बात हो चुकी। किसान नेताओं की परेशानियां समझने की कोशिश की। किसान को जिस प्रावधान से दिक्कत है वह खुले मन से बताएं। हम विचार और निराकरण करने के लिए तैयार। जब भी बातचीत का प्रस्ताव आएगा हम बात करेंगे।

Read More News: मिशन 2023…बीजेपी पॉजिटिव ! बीजेपी की नई ‘रण’नीति ! 

कोरोना के गिरते ग्राफ पर मंत्री मिश्रा ने दिया बयान

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना के मामलों पर बयान दिया। मंत्री ने कहा कि कोरोना से प्रदेश को लगातार राहत मिल रही। आज 50 लोग संक्रमित हुए है तो 98 लोग ठीक हुए। बीजेपी कार्यसमिति की बैठक पर मंत्री नरोत्तम ने कहा कि संगठन सरकार की समीक्षा करेगा यह सिर्फ बीजेपी में ही संभव है। हमीदिया से गायब 856 रेमडेसिविर मामले पर कांग्रेस के आरोप पर मंत्री मिश्रा ने कहा कि कई नेताओं और अधिकारियों के नाम पर कहा, नाम सार्वजनिक करें कांग्रेसी। कोरोना डेल्टा प्लस को लेकर मंत्री ने कहा कि लगातार नजर बनाए हुए हैं सरकार समीक्षा कर रही।

Read More News: अपहरित युवतियों का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश, परिजनों ने मुस्लिम युवकों पर लगाए गंभीर आरोप 


लेखक के बारे में