एंटीजन टेस्ट में लक्षण होने के बावजूद निगेटिव आ रही कोरोना रिपोर्ट, IMA पदाधिकारियों ने उठाए सवाल

एंटीजन टेस्ट में लक्षण होने के बावजूद निगेटिव आ रही कोरोना रिपोर्ट, IMA पदाधिकारियों ने उठाए सवाल

एंटीजन टेस्ट में लक्षण होने के बावजूद निगेटिव आ रही कोरोना रिपोर्ट, IMA पदाधिकारियों ने उठाए सवाल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: April 12, 2021 8:41 am IST

रायपुर। कोरोना संक्रमण को लेकर किए जा रहे एंटीजन टेस्ट पर सवाल उठने लगे हैं। कई मामलों में देखने को मिला है कि कोरोना का एंटीजन टेस्ट
लक्षण होने के बावजूद नेगेटिव रिपोर्ट देता है। बाद RT-PCR रिपोर्ट आने के बाद कोरोना संक्रमण की पुष्टि होती है। इस बीच मरीज
खुद को नेगेटिव मानकर घूमता- फिरता रहता है इस वजह से वह परिजनों समत अन्य लोगों को भी संक्रमित कर देता है।

read more: रायपुर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीज, 6 नए कंटेनमेंट जोन और बनाए गए
कई मामलों में ऐसा भी देखने को मिला है जहां एंटीजन टेस्ट के बाद मरीज बेफ्रिक हो जाता है, ऐसे मरीजों का जब अचानक ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है तो उसकी स्थिति गंभीर हो जाती है। फिर इलाज के जरिए जान बचाना मुश्किल साबित होता है।

भी पढ़ें:चौथे चरण के मतदान के बीच हिंसा, सुरक्षाबलों की फायर…
ऐसे लोग सुपर स्प्रेडर का भी काम कर रहे हैं । IMA पदाधिकारियों ने भी एंटीजन टेस्ट को लेकर सवाल उठाया है।


लेखक के बारे में