Govind Dev Giri On Champat Rai: ‘चंपत राय इस्तीफे से नाराज़ नहीं हैं…’ सामने आई गोविंद देव गिरी की प्रतिक्रिया, चढ़ावे पर क्या बोले? जानिए

Govind Dev Giri On Champat Rai Ram Mandir Chori: चंपत राय के इस्तीफा देने के बाद गोविंद देव गिरी का बड़ा बयान सामने आया है।

Govind Dev Giri On Champat Rai: ‘चंपत राय इस्तीफे से नाराज़ नहीं हैं…’ सामने आई गोविंद देव गिरी की प्रतिक्रिया, चढ़ावे पर क्या बोले? जानिए

Govind Dev Giri On Champat Rai/Photo Creadit: Social Media

Modified Date: July 9, 2026 / 02:16 pm IST
Published Date: July 9, 2026 2:11 pm IST
HIGHLIGHTS
  • देव गिरी ने कहा कि चंपत राय अपने इस्तीफे को लेकर नाराज़ नहीं हैं
  • उन्होंने बताया कि स्थानीय साधु-संत ट्रस्ट के फैसलों से संतुष्ट हैं
  • अब पहले से अधिक सावधानी बरती जा रही है

अयोध्या। Govind Dev Giri On Champat Rai Ram Mandir Chori: उत्तर प्रदेश के राम मंदिर में हुए चंदा चोरी विवाद इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में ट्रस्ट के 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच SIT की हाथों में है जो सरकार को 15 जुलाई को अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है। वहीं चंपत राय के इस्तीफा देने के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी का बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि चंपत राय अपने इस्तीफे से नाराज नहीं है, उन्हें कोई शिकायत नहीं है।

Govind Dev Giri On Champat Rai Ram Mandir Chori श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने कहा कि, मैं कल चंपत राय से मिलने गया था… मेरा मुख्य मकसद उनका हाल-चाल जानना था। वे स्वस्थ और खुश हैं, और अपने इस्तीफ़े को लेकर उनके मन में कोई नाराज़गी नहीं है… उन्हें कोई शिकायत नहीं है। मैं कुछ स्थानीय साधु-संतों से भी मिला। वे भी राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के फैसलों से सहमत और खुश हैं। वे यह भी चाहते हैं कि हम पूजा-पाठ और कामकाज के इंतज़ामों में कुछ और सुधार करें, और हम इन सुधारों को करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

ऐसी घटना दोबारा कभी नहीं होगी: देव गिरी

देव गिरी (Govind Dev Giri) ने कहा कल मैंने उस जगह का भी दौरा किया जहाँ चढ़ावे की गिनती होती है और वहाँ किए गए बदलावों का जायज़ा लिया। अब जिस तरह की सावधानी बरती जा रही है, उसे देखते हुए लगता है कि ऐसी घटना दोबारा कभी नहीं होगी।

 

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.