कांग्रेस विधायक के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में 6 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

कांग्रेस विधायक के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में 6 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

कांग्रेस विधायक के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में 6 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: November 17, 2020 3:26 pm IST

भोपाल: इकबाल मैदान पर प्रदर्शन के मामले में भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अब तक मामले में आरोपी बनाए गए छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि आरिफ मसूद की गिरफ्तारी होना बाकी है। राजधानी में सांसदों और विधायकों के मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत के न्यायाधीश प्रवेन्द्र कुमार सिंह की अदालत में तलैया पुलिस की ओर से आरोपी आरिफ मसूद के खिलाफ धारा-82-83 फरारी की उद्घोषणा के संबंध में आवेदन पेश किया गया था।

Read More: JCCJ विधायक प्रमोद शर्मा ने अमित जोगी को बताया भस्मासुर, कहा- बाथरूम में बैठकर लेते हैं 

मामले में न्यायाधीश प्रवेन्द्र कुमार सिंह ने सुनवाई के बाद आरिफ मसूद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के आदेश दिए। धार्मिक भावनाओं को भड़काने के मामले में आरोपी भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को अदालत ने 8 नवंबर को अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया था। मामले की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए मसूद की अग्रिम जमानत अर्जी नामंजूर की थी। आरिफ मसूद पर आरोप है कि उन्होंने इकबाल मैदान में हजारों की भीड़ इकट्ठा की और धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला भाषण दिया।

Read More: छत्तीसगढ़ की महिला कलाकारों ने दीपोत्सव पर अयोध्या में दी रामलीला की प्रस्तुति, बढ़ाया ननिहाल का गौरव, सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"