दबंगों ने दलित महिलाओं और युवकों को घर में घुसकर पीटा, इंसाफ दिलाने सामने आए कांग्रेस नेता हेमंत कटारे

दबंगों ने दलित महिलाओं और युवकों को घर में घुसकर पीटा, इंसाफ दिलाने सामने आए कांग्रेस नेता हेमंत कटारे

दबंगों ने दलित महिलाओं और युवकों को घर में घुसकर पीटा, इंसाफ दिलाने सामने आए कांग्रेस नेता हेमंत कटारे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: November 15, 2020 12:36 pm IST

भिण्ड: कहने को तो आज पूरे देश में देश में समानता का अधिकार है और सरकार ने समानता के अधिकार का हनन करने वालों के खिलाफ कई बड़े कानून भी बनाए हैं। लेकिन समानता के अधिकार की जमीनी हकीकत कुछ और ही है, आज भी दलित और पिछड़े लोगों पर दबंग अपनी मनमानी करने में लगे हुए हैं। जी हां ऐसा ही एक मामल मध्यप्रदेश के भिंड इलाके से सामने आया है, जहां दलित दबंगों ने महिलाओं और युवकों घर में घुसकर बेरहमी से पीटा है।

Read More: दीवाली में पटाखा फोड़ते समय हुआ दर्दनाक हादसा, 9 साल के बच्चे की मौत

मिली जानकारी के अनुसार मामला भिंड जिले के अजनोधा गांव का है, जहां दबंगों ने दलित महिलाओं और युवकों से मारपीट की है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने घर में घुसकर लाठियों से दलितों से मारपीट की है। इस पूरी घटना का वीडियो कैमरे में कैद किया गया है।

Read More: हाईकोर्ट से कम्प्यूटर बाबा को मिली राहत, 5 लाख 50 हजार के मुचलके पर कोर्ट ने ​दी जमानत

वहीं, इस घटना को लेकर पूर्व मेहगांव कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे ने दलितों का इंसाफ दिलाने की बात कही है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इतनी बड़ी घटना में आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराएं लगाई गई है। कांग्रेस नेता कटारे ने कहा है कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो जन आंदोलन किया जाएगा।

Read More: भाजपा, संघ परिवार से बहुत कुछ मिला, कार्यकर्ता का पद कोई नहीं छीन सकता : सुशील मोदी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"