24 अगस्त तक बढ़ाई गई कॉलेजों में एडमिशन की तारीख, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
24 अगस्त तक बढ़ाई गई कॉलेजों में एडमिशन की तारीख, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। हालात को देखते हुए कई चीजों में बदलाव किया जा रहा है। इसी कड़ी में सरकार ने कॉलेजों में एडमिशन की तारीख 24 अगस्त तक बढ़ा दी है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते सरकार ने मार्च से देशभर के सभी स्कूल-कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है। इसके बाद से देशभर के शैक्षणिक संस्थान को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है।


Facebook


