कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघिन की मौत से हड़कंप, शिकारियों के फंदे में पड़ा मिला शव

कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघिन की मौत से हड़कंप, शिकारियों के फंदे में पड़ा मिला शव

कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघिन की मौत से हड़कंप, शिकारियों के फंदे में पड़ा मिला शव
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: January 27, 2021 2:34 am IST

मंडला। प्रदेश में बाघों की संख्या बढ़ी है यही वजह है कि प्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा मिल गया है लेकिन ये बात शायद बाघ के शिकारियों को हजम नहीं हो रही यही कारण के की शिकारी सक्रिय हो गए हैं। आज शिकारियों ने बाइक के क्लिक वायर के फंदे में फंसाकर एक बाघिन को मौत के घाट उतार दिया ।

Read More News: गणतंत्र दिवस पर मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी ने फार्मासिस्ट प्रज्ञा निगम सहित कोरोना वॉरियर्स को किया सम्मनित

मामला है कान्हा टाइगर रिजर्व बम्हनी बीट के परिछेत्र खापा, सर्किल मवाला का जंहा फंदे में फंसी मृत बाघिन मिली है । मृत बाघिन की उम्र डेढ़ से 2 साल के बीच बताई जा रही है । प्रबंधन के अनुसार डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम ओर टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स मामले की जांच में जुट गया है । फिलहाल बाघिन के शव को बरामद कर लिया गया है । कल सुबह शव का पी एम कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More News: गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मानपुर क्षेत्र में दो लोगों की हत्या पर जताया दुख, कल रात नक्सलियों ने दिया था   

सहायक संचालक टाइगर रिजर्व बफर नरेश यादव का कहना है कि संभवतः स्थानीय ग्रामीणों ने जंगली सुअर व छोटे जानवर जो फँसलों को नुकसान करते है के लिए फंदा लगाने की आशंका है । मामले की जांच जारी है तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Read More News: जिनको हम समझ रहे थे अन्नदाता, निकले उग्रवादी, लाल किले पर किसानों के प्रदर्शन को लेकर संबित पात्रा ने की ये बात 


लेखक के बारे में