Congress Leader Ritesh Patel Arrested : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर नेता जी ने ऐंठे 6.5 लाख, फिर थमा दिए फर्जी चेक, 8 साल बाद खुला राज, कांग्रेस जिला महामंत्री गिरफ्तार

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर नेता जी ने ऐंठे 6.5 लाख, फिर थमा दिए फर्जी चेक; 8 साल बाद खुला राज, कांग्रेस जिला महामंत्री गिरफ्तार

Congress Leader Ritesh Patel Arrested : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर नेता जी ने ऐंठे 6.5 लाख, फिर थमा दिए फर्जी चेक, 8 साल बाद खुला राज, कांग्रेस जिला महामंत्री गिरफ्तार

Congress Leader Ritesh Patel Arrested / Image Source : FILE

Modified Date: June 14, 2026 / 02:41 pm IST
Published Date: June 14, 2026 2:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 6.5 लाख की नौकरी ठगी मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार।
  • नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लेकर दिए गए चेक बाउंस हो गए।
  • 8 साल बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया।

 कोंडागांव : Congress Leader Ritesh Patel Arrested :  छत्तीसगढ़ के  कोंडागांव जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस के जिला महामंत्री रितेश पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रितेश पटेल पर पटवारी की नौकरी दिलाने के नाम पर 6.50 लाख रुपये की ठगी करने का गंभीर आरोप लगा है। सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए यह बड़ी कार्रवाई की है।

2017 का है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, ठगी का यह मामला साल 2017 का है। आरोप है कि रितेश पटेल ने पीड़ित को पटवारी के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया था और इसके एवज में 6.50 लाख रुपये की मोटी रकम ऐंठ ली थी। Government Job Scam Patwari Recruitment लंबे समय तक नौकरी न लगने पर जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने रकम लौटाने के लिए कई चेक दिए।

सबूत मिलने पर हुए गिरफ्तरी

इसके बाद आरोपी द्वारा दिए गए सभी चेक बैंक में बाउंस हो गए। बार-बार चेक बाउंस होने और पैसे वापस न मिलने से परेशान होकर पीड़ित ने आखिरकार मामले की लिखित शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच की और धोखाधड़ी के सबूत मिलने के बाद आरोपी कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर लिया।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.