मध्यप्रदेश में होगी डेल्टा+ वेरिएंट सैंपल की जांच, अब तक दो मरीजों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि

मध्यप्रदेश में होगी डेल्टा+ वेरिएंट सैंपल की जांच, अब तक दो मरीजों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि

मध्यप्रदेश में होगी डेल्टा+ वेरिएंट सैंपल की जांच, अब तक दो मरीजों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: June 25, 2021 6:33 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर अलर्ट ​है। आ रहे मामलों पर सरकार नजर बनाए रखी है। इस बीच आज चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि अब दिल्ली नहीं मध्यप्रदेश में ही कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट सैंपल की जांच होगी।

Read More News: ‘बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश सरकार की जमकर तारीफ’, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- वैक्सीनेशन महाअभियान में हमारी सरकार ने रिकॉर्ड बनाया

कमला नेहरू अस्पताल में यूनिट की स्थापना होगी। डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर दिए राहुल गांधी के ट्वीट पर मंत्री सारंग ने प्रतिक्रिया दी है। कहा कि राहुल गांधी आपदा अवसर देख रहे,2 महीने से गायब थे। आज इस पर बयान और ट्वीट कर पैनिक क्रिएट कर रहे हैं।

Read More News:   नई टीम, पहली बैठक… मिशन 2023 की तैयारी…तय हुआ टारगेट ? 

अब दो मरीजों की मौत

मध्यप्रदेश में अब तक सामने आए कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट से दो मरीजों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 65 वर्षीय महिला की मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि महिला को मई के पहले हफ्ते में कोरोना हुआ था। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में डेल्टा प्लस वेरिएंट के अब तक 7 मामले सामने आ चुके हैं। सभी का इलाज जारी है।

Read More News: मिशन 2023…बीजेपी पॉजिटिव ! बीजेपी की नई ‘रण’नीति !

कांग्रेस के सवाल पर मंत्री सारंग ने दिया बयान

BJP कार्यसमिति की बैठक पर कांग्रेस के सवाल पर मंत्री विश्वास सारंग ने बयान दिया है। कहा ​कि बीजेपी पार्टी लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास रखती है। मुरलीराव के बयान पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि बीजेपी में कोई लोविंग नहीं है हम सब एक है। दिग्विजय सिंह के लगातार ट्वीट पर भी बयान दिया है। कहा कि दिग्विजय झूठ और पाकिस्तान परस्ती की बात करते हैं।

Read More News: अपहरित युवतियों का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश, परिजनों ने मुस्लिम युवकों पर लगाए गंभीर आरोप 


लेखक के बारे में