सरस्वती पूजा पर बैन लगाकर ताजिया निकालती हो, दीदी तुमने बंगाल में गुंडाराज क्यों लाया? पूछता है शिवराज सिंह चौहान

सरस्वती पूजा पर बैन लगाकर ताजिया निकालती हो, दीदी तुमने बंगाल में गुंडाराज क्यों लाया? पूछता है शिवराज सिंह चौहान

सरस्वती पूजा पर बैन लगाकर ताजिया निकालती हो, दीदी तुमने बंगाल में गुंडाराज क्यों लाया? पूछता है शिवराज सिंह चौहान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: March 19, 2021 10:37 am IST

कोलकाता: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल के सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। जहां एक ओर टीएमसी सत्ता में बने रहने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है। तो वहीं, दूसरी ओर भाजपा बंगाल की सत्ता में ​काबिज होने के लिए पूरजोर ताकत झोंक रही है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को ईस्ट मिदनापुर में चुनावी रैली को संबोधित किया।

Read More: परीक्षाएं स्थगित, 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज बंद, रिश्तदारों को घर बुलाने पर पाबंदी, देखें कोरोना के खिलाफ इस राज्य की तैयारी

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम चौहान ने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पूछा कि दीदी आपको सत्ता में रहते हुए दस साल हो गए, कितनों को रोजगार दिया बताओ? टीएमसी को छोड़कर बाकि सारे युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। आज शिवराज सिंह चौहान पूछता है— दीदी तुमने बंगाल में गुंडाराज क्यों लाया। सरस्वती पूजा पर बैन लगाती हो और ताजिया निकालती हो।

Read More: किशोरी को बहलाकर बर्थडे सेलिब्रेट करने ले गए, फिर करने लगे एस्कॉर्ट सर्विस के लिए सप्लाई, पिता की जिद ने करवाया बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

उन्होंने आगे कहा कि कर्फ्यू वाली दीदी पूरा देश जय श्री राम बोलता है और तुम गुस्सा हो जाती हो। आजकल दीदी बदल गई है, चंडी पाठ कर रही है। पहले दीदी नहीं बोलती थीं, जनता का मूड़ बदल गया है तो दीदी को चंडी पाठ याद आ रहा है।

Read More: कोरोना के बढ़ते केस पर भूपेश बघेल लेंगे बड़ी बैठक, संक्रमण रोकने के लिए होंगे अहम निर्णय

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"