साध्वी प्रज्ञा के बयान पर दिग्विजय का पलटवार, कहा- गोडसे हत्यारा था, उसे महामंडित करना राष्ट्रीयता नहीं, बल्कि राष्ट्रद्रोह

साध्वी प्रज्ञा के बयान पर दिग्विजय का पलटवार, कहा- गोडसे हत्यारा था, उसे महामंडित करना राष्ट्रीयता नहीं, बल्कि राष्ट्रद्रोह

साध्वी प्रज्ञा के बयान पर दिग्विजय का पलटवार, कहा- गोडसे हत्यारा था, उसे महामंडित करना राष्ट्रीयता नहीं, बल्कि राष्ट्रद्रोह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: May 16, 2019 10:44 am IST

उज्जैन। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह पर पलटवार किया है। दिग्विजय ने साध्वी प्रज्ञा के नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताए जाने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा के लोगों को देश से मांफी मांगना होगी। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और भाजपा के सभी नेता इस बयान पर देश से माफी मांगें।

दिगिविजय ने आगे कहा कि राष्ट्र के खिलाफ जो शब्दों का उपयोग किया गया, मैं उसकी निंदा करता हूं। नाथूराम गोडसे एक हत्यारा था, उसको महामंडित करना राष्ट्रीयता नहीं है, बल्कि राष्ट्रद्रोह है। बता दें कि बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ने एक बयान में कहा था कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे। उनको आतंकवादी बोलने वाले लोग स्वयं के गिरेबान में झांक कर देखें, ऐसा बोलने वालो को इस चुनाव में जवाब दे दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : ममता बनर्जी का EC पर हमला, कहा- बीजेपी का भाई है चुनाव आयोग 

इससे पहले साध्वी ने कहा था कि कांग्रेस ने हमेशा आतंकियों को सम्मानित किया, साथ दिया और देशभक्तों को प्रताड़ित किया है। कांग्रेस कभी उनको ‘जी’ कहती है कभी ‘साहिब’, ये उनका चरित्र है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि इस बार जनता जवाब देगी क्योंकि ये जो चुनाव है, वह देशभक्ति का चुनाव है। देश का जो पूज्य भगवा रंग है, उसके सम्मान के लिए है, नारी के सम्मान के लिए है। सैनिकों के सम्मान के लिए है।

 


लेखक के बारे में