Lakhimpur Kheri School Firing: स्कूल में खौफनाक वारदात, युवक ने महिला टीचर की दिनदहाड़े की हत्या, फिर कर ली आत्महत्या

Lakhimpur Kheri School Firing: स्कूल में खौफनाक वारदात, युवक ने महिला टीचर की दिनदहाड़े की हत्या, फिर कर ली आत्महत्या

Lakhimpur Kheri School Firing: स्कूल में खौफनाक वारदात, युवक ने महिला टीचर की दिनदहाड़े की हत्या, फिर कर ली आत्महत्या

Lakhimpur Kheri School Firing: स्कूल में खौफनाक वारदात, युवक ने महिला टीचर की दिनदहाड़े की हत्या, फिर कर ली आत्महत्या /image: IBC24 File

Modified Date: September 21, 2026 / 03:26 pm IST
Published Date: September 21, 2026 3:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • स्कूल में दिनदहाड़े महिला टीचर की गोली मारकर हत्या
  • वारदात के बाद युवक ने खुद को भी गोली मारी
  • घटना से बच्चों और शिक्षकों में दहशत

लखीमपुर खीरी। Lakhimpur Kheri School Firing: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित चिल्ड्रन एस एकेडमी में एक शख्स ने महिला टीचर को गोली मार (UP School Firing) दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है।

क्लासरूम में किया फायरिंग (School Teacher Murder)

जानकारी के अनुसार, मृतक महिला टीचर की पहचान निशात फातिमा के रूप में हुई है, जबकि आरोपी युवक का नाम साउद बताया जा रहा है। साउद दिनदहाड़े हथियार लेकर क्लासरूम में पहुंचा और बच्चों के सामने निषाद फातिमा को फायरिंग कर दी। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

बच्चों और शिक्षकों में दहशत का माहौल (Lakhimpur Kheri Crime News)

इस वारदात के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। आरोपी ने इस खौफनाक घटना को क्यों अंजाम दिया है इसकी जानकारी सभी सामने नहीं आई है। वारदात के समय स्कूल में करीब 350 बच्चे मौजूद थे। घटना के बाद बच्चों और शिक्षकों में दहशत का माहौल है। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.