दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, कहा- हमारे पास 124 विधायकों का समर्थन, जिसमें दो भाजपा के भी शामिल

दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, कहा- हमारे पास 124 विधायकों का समर्थन, जिसमें दो भाजपा के भी शामिल

दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, कहा- हमारे पास 124 विधायकों का समर्थन, जिसमें दो भाजपा के भी शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: March 4, 2020 4:15 pm IST

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में हार्स ट्रेडिंग के आरोप-प्रत्यारोप के बाद सियासी बवाल मचा हुआ है। आज दिन भर पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर विधायकों की खरीदफरोख्त का आरोप लगाते हुए नजर आए। दिनभर के सियासी घमासान के बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है। दिग्गी ने कहा है कि आज रात तक सभी विधायकों की वापसी हो जाएगी। हमें 124 विधायकों का समर्थन प्राप्त है, जिसमें दो भाजपा के विधायक भी शामिल हैं। हमारी सरकार सुरक्षित है।

Read More: पुलिस विभाग में बपर तबादले, 4 दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों के तबादले

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि बीजेपी ने सरकार गिराने की कोशिश की थी, लेकिन हमने उनके मनसूबों पर पानी फेर दिया है। बीजेपी 200-500 करोड़ों का खर्च कर रही थी। बीजेपी के पास जो कालाधन है उसका उपयोग खरीदफरोख्त के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। हमारे विधायकों के पास फोन पहुंचे हैं, उनसे पूछो हमारे पास सबकी रिकॉर्डिंग है। ज्योतिरादित्य ओर हमारे बीच कोई मतभेद नही है, सब एक हैं।

Read More: CG Budget 2020: रामविचार नेताम ने बजट को बताया निराशाजनक, कहा- न युवाओं को रोजगार, न किसी वर्ग को लाभ


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"