पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने PM मोदी को लिखा पत्र, दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों, छात्रों और पर्यटकों के घर वापसी की मांग की
पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने PM मोदी को लिखा पत्र, दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों, छात्रों और पर्यटकों के घर वापसी की मांग की
भोपाल। कोरोना वायरस के मद्देनजर देश में लागू लॉकडाउन के चलते प्रदेश के मजदूर, छात्र और पर्यटक दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं। उन सबकी घर वापसी के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी को पत्र लिखा।
Read More News: लेखिका अरुंधति राय के खिलाफ 15 थानों में शिकायत, पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी का आरोप
दिग्विजय सिंह ने पत्र के साथ एक प्रस्तावित “एग्जिट पॉलिसी” की कॉपी भी साथ में भेजी है। बता दें कि देश में 3 मई तक लॉकडाउन लागू रहेगा। वहीं दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को ये उम्मीद है कि लॉकडाउन के खत्म होने के बाद अब उनकी घर वापसी हो जाएगी।
Read More News: सीएम भूपेश बघेल करेंगे केंद्र से स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग, मजदूरों की घर वापसी के लिए किए जाएं जरुरी इंतजाम
मजदूरों, छात्रों और पर्यटकों की उम्मीदों को लेकर आज दिग्विजय सिंह ने सभी की घर वापसी के लिए पीएम को पत्र लिखा। उल्लेखनीय है कि आज ही पीएम मोदी ने देश के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की। इस दौरान कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने की सिफारिश पीएम मोदी से की है।
Read More News: एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने चैलेंज किया एक्सेप्ट, गेंदा फूल गाने पर दी सिजलिंग परफॉर्मेंस, वीडियो वायरल

Facebook


