CM शिवराज की चाय पर चर्चा: उद्योग मंत्री से की विभाग के कामकाज की चर्चा, सरकार बनाएगी लैंड बैंक

CM शिवराज की चाय पर चर्चा: उद्योग मंत्री से की विभाग के कामकाज की चर्चा, सरकार बनाएगी लैंड बैंक

CM शिवराज की चाय पर चर्चा: उद्योग मंत्री से की विभाग के कामकाज की चर्चा, सरकार बनाएगी लैंड बैंक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: January 11, 2021 7:33 am IST

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उद्योग मंत्री राजवर्धन से चाय पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उद्योगों के लिए लैंड बैंक बनाने पर सहमति जताई। कहा कि जरूरत पड़ने पर लैंड पूलिंग की जाएगी।

Read More News: किसानों और कृषि कानून से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को होगी  

मुख्यमंत्री और मंत्री के बीच विभाग के कामकाज को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। जिसमें बड़े औद्योगिक घरानों को बनाने के बजाय प्रदेश सरकार को उद्योगपतियों तक पहुंचाएगी। वहीं प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए बड़े उद्योग घरानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उद्योग लगाने के लिए सभी तरह के नो ड्यूज 1 महीने में जारी किए जाएंगे। उद्योगों के साथ सरकार का फोकस रोजगार बढ़ाने पर भी है।

Read More News: CAT ने की Facebook, WhatsApp पर रोक लगाने की मांग, सुरक्षा कारणों का दिया   

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते गुरुवार को अपने निवास स्थान में दो मंत्रियों के साथ चाय पर चर्चा कर इसकी शुरूआत की। सीएम ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के साथ चाय पर चर्चा कर विभागीय कामकाज की जानकारी ली।

Read More News:  स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 6 कोरोना मरीजों की मौत, 661 नए संक्रमितों की पुष्टि 

 


लेखक के बारे में