ED की बड़ी कार्रवाई, राजधानी के कोरोबारी सुभाष शर्मा की 7 करोड़ 85 लाख की अचल संपत्ति जब्त

ED की बड़ी कार्रवाई, राजधानी के कोरोबारी सुभाष शर्मा की 7 करोड़ 85 लाख की अचल संपत्ति जब्त

ED की बड़ी कार्रवाई, राजधानी के कोरोबारी सुभाष शर्मा की 7 करोड़ 85 लाख की अचल संपत्ति जब्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: May 13, 2020 11:02 am IST

रायपुर: राजधानी रायपुर के कारोबारी सुभाष शर्मा के खिलाफ ईडी ने आज बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने शुभाष शर्मा की 7 करोड़ 85 लाख की अचल संपत्ति जब्त कर ली है। बता दें कि शुभाष शर्मा के खिलाफ फर्जी कम्पनी बना कर करोड़ों के लेनदेन करने के मामले में कार्रवाई की गई है। शुभाष शर्मा के खिलाफ सीबीआई ने 2018 में मामला दर्ज किया था।

Read More: अन्य राज्यों से आने वाले श्रमिक अपने-अपने गांवों में क्वारेंटाइन नियमों का अनिवार्य रुप से करें पालन, सीएम बघेल ने की अपील

जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जब्त की गई अचल संपत्ति में रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर सुभाष शर्मा के परिवार की सौम्या शर्मा के नाम पर जमीन और भवन, रायपुर के शैलेंद्र नगर स्थित सौम्या शर्मा के नाम पर आबंटित एचआईजी प्लाट, रायपुर पुराने धमतरी रोड स्थित जमीन और दुर्ग में उरला स्थित संपत्ति शामिल है। इन संपत्तियों का कुल मूल्य 7 करोड़ 85 लाख 85 हजार 893 रुपए आंका गया है।

Read More: MP-CG बार्डर पर हॉस्पिटल ले जा रहे बुजुर्ग की मौत पर बवाल, प्रशासन ने कहा बेरियर पहुंचने से पहले हुई मौत


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"