साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ मैदान में उतरे शहीद करकरे को आदर्श मानने वाले महाराष्ट्र के पूर्व एसीपी, दाखिल किया नामांकन

Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: April 25, 2019 9:01 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश के चुनावी मैदान में अब नया मोड़ आ गया है। जहां मुंबई पुलिस के रिटायर्ड असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर रियाज देशमुख ने भोपाल से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार अपना पर्चा दाखिल किया है।इस दौरान रियाज ने बताया कि उन्होंने प्रज्ञा की उम्मीदवारी का फैसला सुनते ही यह तय कर लिया था कि मैं उनके खिलाफ चुनाव लडूंगा।

ये भी पढ़ें – मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बीजेपी पर साधा निशाना, पुलवामा हमले को बताया मोदी की साजिश

क्योंकि मैं किसी को महाराष्ट्र पुलिस के सबसे बेहतरीन और ईमानदार अधिकारियों में से एक को बदनाम करते नहीं देख सकता था। करकरे ने सभी पेशेवर मामलों में मेरा मार्गदर्शन किया था और वह हमेशा मेरे साथ खड़े रहते थे। वो मेरे आदर्श हैं इसलिए मैंने प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। ज्ञात हो कि भोपाल सीट पर पांचवें चरण में 12 मई को मतदान होना है। और अब तक मुकाबला दिग्विजय और प्रज्ञा के बीच ही माना जा रहा था लेकिन अब इसमें ट्रेंगल दिखाई दे रहा है।

लेखक के बारे में