बिजली कंपनी ने 400 कर्मचारियों की सैलरी रोकी, विरोध में उतरा कर्मचारी संगठन, दी आंदोलन की चेतावनी

बिजली कंपनी ने 400 कर्मचारियों की सैलरी रोकी, विरोध में उतरा कर्मचारी संगठन, दी आंदोलन की चेतावनी

बिजली कंपनी ने 400 कर्मचारियों की सैलरी रोकी, विरोध में उतरा कर्मचारी संगठन, दी आंदोलन की चेतावनी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: July 3, 2021 5:18 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश विद्युत मंडल अभियंता संघ ने मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को अपना फैसला वापस लेने की मांग की है। वहीं, अभियंता संघ ने मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Read More: जब मर्जी तब शादीशुदा प्रेमिका के घर पहुंच जाता था प्रेमी, 4 साल की बेटी को भूल सास के गहने चोरी कर प्रेमी के साथ हुई फरार

दरअसल बिजली कंपनी ने अपने 400 कर्मचारियों का वेतन रोक लिया है, जिसमें भोपाल के ही 74 कर्मचारी हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी के नियमों के तहत इन कर्मचारियों ने बिजली चोरी को लेकर प्रकरण नहीं बनाए, कंपनी ने इंजीनियर को 10 प्रकरण दर्ज करने का जिम्मा दिया हुआ है। ऐसे 11 जिले के कर्मचारियों का वेतन रोका गया है।

Read More: निक्की बनकर नाबालिग को फंसाया, जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह, युवक की अम्मी ने भी दिया साथ

पूरे मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट करके सरकार को घेरा है। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा है कि मध्य प्रदेश में बिजली महँगी करने के बाद अब बिजली कंपनी लोगों पर बिजली चोरी की झूठे मामले दर्ज करना चाहती है।मामले दर्ज न करने के आरोप में 400 कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। ऐसा काम तो ईस्ट इंडिया कम्पनी के राज में होता था। शिवराज जी क्या आप जनता को ग़ुलाम बनाना चाहते हैं? वही विद्युत मंडल अभियंता संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

Read More: जीपी सिंह के नाम पर 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति, 2 किलो सोना और 16 लाख रुपए बरामद, तीसरे दिन जारी है ACB, EOW की कार्रवाई


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"