सब स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न ने अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा- लापरवाही बरती तो खैर नहीं
सब स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न ने अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा- लापरवाही बरती तो खैर नहीं
गुना। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का एक बार फिर अनोखा अंदाज देखने को मिला है। उन्होंने अचानक देर रात्रि में चाचौड़ा पहुंच कर वहां नवनिर्मित सब स्टेशन का निरीक्षण किया। रात्रि में अचानक निरीक्षण होने के कारण अधिकारी कर्मचारी रात्रि में ही भागे भागे मौके पर पहुंचे। प्रद्युम्न सिंह तोमर ने स्टॉफ के बारे में जानकारी ली। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और अनियमितताओं को लेकर भी अधिकारियों को फटकार लगाई। जो सामान सब स्टेशन पर मौजूद नहीं मिले उन्हें रजिस्टर में नोट किया।
Read More News: इस आर्य समाज मंदिर में होने वाली शादियां आज से होंगे अवैध, हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच का
साथ ही निर्देश दिए कि अगर किसी तरह की लापरवाही मिलती है तो उन अधिकारी कर्मचारियों को भी बख्शा नहीं जाएगा। आपने देखा होगा अक्सर विधायकों व मंत्रियों के औचक निरीक्षण दिन में होते हैं। लेकिन ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यहां अपना औचक निरीक्षण रात्रि के दौरान किया। ताकि निर्माण और गुणवत्ता को लेकर उपयोग की गई सामग्री और मौजूद स्टाफ की उपस्थिति की जानकारी सही तरीके से लग सके।
Read More News: BJP की ‘किसान पंचायत’ Vs Congress का ‘उपवास’! ‘कानून’, किसान और घमासान
उनके इस अंदाज ने एक बार फिर विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की नींद उड़ा कर रख दी है। इन तस्वीरों से साफ हो गया है मंत्री जी कभी भी कहीं भी औचक निरीक्षण कर सकते हैं इसलिए लापरवाही और अनियमितता बरतना उनके विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के लिए ठीक नहीं होगा। वैसे भी प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं कभी हाथों में झाड़ू लेकर खुद सफाई करने उतर आते हैं तो कभी रात्रि में अचानक औचक निरीक्षण करते हैं। जो यह जाहिर करता है कि मंत्री जी कभी भी कहीं भी अचानक दौरा कर सकते हैं और लापरवाही पाए जाने पर क्लास भी ले सकते हैं ।
Read More News: MP Ki Baat: ‘संन्यास’, बयान और सवाल! पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान के क्या हैं मायने?

Facebook


