एकतरफा प्यार में पागल हुआ दो बच्चों का बाप, किसी और से तय हुई युवती की शादी तो कर डाला ये कांड

एकतरफा प्यार में पागल हुआ दो बच्चों का बाप, किसी और से तय हुई युवती की शादी तो कर डाला ये कांड

एकतरफा प्यार में पागल हुआ दो बच्चों का बाप, किसी और से तय हुई युवती की शादी तो कर डाला ये कांड
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: June 8, 2021 5:18 pm IST

रीवा: वो दो बच्चों का बाप था। फिर भी मोहल्ले की युवती से एकतरफा इश्क में सिरफिरा हो गया था। लड़की कई बार उसे इनकार कर चुकी थी और उसकी कहीं और शादी फिक्स हो गई थी। इस बात से गुस्साए आरोपी ने सो रही युवती पर एसिड फेंककर उसकी जान लेने की कोशिश की। इस दौरान उसके साथ दो नाबालिग भतीजी भी सो रही थी जो भी हमले से घायल हो गई।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले को दी 285 करोड़ रुपए की सौगात, अंडा से मिनीमाता चौक सड़क उन्नयन को मंजूरी

ये घटना रीवां के जनेह इलाके में हुई। जिसके बाद पुलिस ने उमाशंकर नायक नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एसिड खरीदने के बाद युवती पर फेंकने के लिए तड़के तीन बजे उसके घर पहुंच गया। फिर छत से टीन का शेड हटाकर उस पर तेजाब फेंका था। युवती समेत दोनों बच्चियों की हालत खतरे से बाहर है। 

Read More: देश में अव्वल छत्तीसगढ़, मनरेगा में वन अधिकार पट्टाधारी परिवारों को 100 दिनों का रोजगार देने में पहले स्थान पर, सालाना लक्ष्य का 25 फीसदी काम पूरा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"