बिरगांव स्वास्थ्य केंद्र में लगी आग, अस्पताल में फंसी प्रसूता और महिलाएं, परिसर में फैला धुआं

बिरगांव स्वास्थ्य केंद्र में लगी आग, अस्पताल में फंसी प्रसूता और महिलाएं, परिसर में फैला धुआं

बिरगांव स्वास्थ्य केंद्र में लगी आग, अस्पताल में फंसी प्रसूता और महिलाएं, परिसर में फैला धुआं
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: February 11, 2021 3:20 pm IST

रायपुरः छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर से लगे बिरगांव इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि बिरगांव स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार शाम आग लग गई, जिससे पूरे अस्पताल में धुआं फैल गया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के अंदर अभी भी कई प्रसूता और महिलाएं फंसी हुई हैं। वहीं, अब तक मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा है। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

Read More: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रदर्शित झांकी के नर्तक दल ने सीएम भूपेश से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने भेंट किया उपहार

मिली जानकारी के अनुसार बिरगांव स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार शाम आग लग गई। आगजनी के चलते पूरे अस्पताल में धुआं फैल गया है। वहीं, अस्पताल में अभी भी महिलाएं प्रसूता और मरीज अस्पताल में फंसी हुई हैं। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि आग कैसे लगी, लेकिन ये कयास लगाए जा रहे हैं शार्ट शर्किट की वजह से आग लगी है।

Read More: मौनी आमवस्या पर प्रियंका गांधी ने गंगा में बेटी के साथ लगाई आस्था की डुबकी, योगी सरकार के हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की वर्षा

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"