किसान के खेत में रखे पैरावट में लगी आग, बिना पानी के आग बुझाने पहुंची दमकल की टीम

किसान के खेत में रखे पैरावट में लगी आग, बिना पानी के आग बुझाने पहुंची दमकल की टीम

किसान के खेत में रखे पैरावट में लगी आग, बिना पानी के आग बुझाने पहुंची दमकल की टीम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: March 4, 2021 10:36 am IST

बेमेतरा: किसान के खेत में आगजनी का मामला सामने आया है, जहां खेत में रखा पैरावट जलकर खाक हो गया। बताया गया कि ग्रामीणों ने आगजनी की सूचना दमकल की विभाग को दी, लेकिन दमकल की टीम बिना पानी के ही देर से खेत में पहुंची थी। अंतत: ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

Read More: सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई बड़ी गिरावट, 45 हजार रुपए से कम हुए Gold के दाम

मिली जानकारी के अनुसार घटना बेमेतरा जिले के अंधियारखोर गांव का है, जहां किसान के खेत में रखे पैरावट में बुधवार दोपहर आग लग गई। किसान के तीन एकड़ी के फसल का पैरावट खेत में रखा हुआ था। हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि पैरावट में आग कैसे लगी।

Read More: असली मंडी का पता चल गया, वो है दिल्ली का संसद भवन, MSP पर खरीदी को लेकर राकेश टिकैत का बयान

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"